मण्डला 22 जनवरी 2022
जिला योजना भवन में आयोजित
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 74 आवेदकों ने अपनी समस्याओं
से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में अतिरिक्त मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पेन्द्र अहके सहित संबंधित विभागों के
जिलाधिकारी उपस्थित थे। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके
निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम अढियादर निवासी
उमाबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने, ग्राम पंचायत बिनेका निवासी ने विद्युत पोल, ग्राम लिमरूआ निवासी
कृष्णा ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, ग्राम मानादेई निवासी मल्लूलाल ने बिजली बिल माफ की
मांग, तिलक
वार्ड मण्डला निवासी सुंदरलाल पटेल ने सांची दूध पार्लर, ग्राम पौंड़ी निवासी मालती भांवरे ने मुख्यमंत्री संबल
योजना के तहत डिलेवरी की राशि की दिलाने, ग्राम पंचायत कटरा निवासी ने शराबबंदी के विरूद्ध कार्यवाही मांग के संबंधित
आवेदन प्रस्तुत किए।
समाचार क्रमांक/249/फोटो संलग्न
No comments:
Post a Comment