BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
BAIGA डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत विकासखण्डवार शिविर आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, February 22, 2022

BAIGA डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत विकासखण्डवार शिविर आयोजित



मण्डला 22 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार बैगा डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों की बैगा पंचायतों में पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए तिथिवार शिविर आयोजित किए गए हैं। 22 फरवरी को जिले के सभी विकासखण्डों के चिन्हित गांवों में बैगा हितलाभ शिविर आयोजित किए गए हैं। शिविर में ग्रामीणजनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए। 22 फरवरी को मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरखापा में, विकासखण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुकासखुर्द में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरेघाट में, विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोहरपुर में, विकासखण्ड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया में, विकासखण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमवार में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत जिलेहटी में, विकासखण्ड नैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत घटेरी में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत खाल्हेगिठौरी में शिविर आयोजित किए गए।

समाचार क्रमांक/248/फोटो संलग्न

No comments:

Post a Comment