BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन परिक्षैत्र खटिया बफर मैं अनुभूति शिविर का हुआ आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, February 16, 2022

वन परिक्षैत्र खटिया बफर मैं अनुभूति शिविर का हुआ आयोजन...


रेवांचल टाइम्स | कान्हा टाइगर रिजर्व के खटिया गेट मैं परिक्षैत्र खटिया बफरजोन के अंतर्गत दिनांक 15 फरवरी 2022 से 16 फरवरी 2022 तक दो दिवसीय अनुभूति शिविर का भव्य  आयोजन किया गया ।यहाँ पर आयोजित अनुभूति कार्यक्रम मैं चार शासकीय विद्यालयों के 99  छात्र- छात्राओं को सम्मिलित किया गया है जिसमें मास्टर ट्रेनर पी एस मसराम रिटायर्ड ड़िप्टी ड़ायरेक्टर के मार्गदर्शन मैं यहाँ पर सहभागिता कर रहे छात्र छात्राओं को पर्यावरण, जीव जन्तुओ, जल संरक्षण, नेचरल ट्रेल भ्रमण करवाया गया वहीं कान्हा टाइगर रिजर्व के  मुक्की वन औषधालय से आये ड़ाॅ आर के चतुर्वेदी एवं इनकी टीम के द्वारा यहाँ पर अनुभूति काय॔ क्रम 2021 -2022 मैं उपस्थित छात्र छात्राओं का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया पश्चात सभी सहभागियो को प्रकृतिक की अनुभूति करवाने के लिए हरी भरी विहगम वादियो के बीच भ्रमण करवाया गया और नजदीक से छात्राओं को वन संपदाओ से परिचित करवाते हुये पौधों, जीव जन्तुओ, पक्षियों एवं नदियों के संरक्षण के बारे मैं विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

इसी दौरान प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ चढ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित किये और पुरूस्कार प्राप्त कर अनुभूति काय॔ क्रम को सार्थक बताया ।यहाँ पर आयोजित अनुभूति काय॔ क्रम मैं  सुश्री लक्ष्मी मरावी ,अखिलेश चौरसिया वन परिक्षैत्र अधिकारी, सुनील कुमार सिन्हा सहायक संचालक सिझौरा कान्हा टाइगर रिजर्व मण्ड़ला,राजेन्द्र प्रसाद उइके एवं अन्य तमाम विभागीय अमला के द्वारा यहाँ पर उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रकृतिक की मनोरम वादियो एवं यहाँ पर विचरण कर रहे वन्य प्राणियों के बारे मैं विस्तृत जानकारी दी गई ।

दिनांक 16 फरवरी 2022 को अनुभूति काय॔ क्रम का समापन होगा जिसमें यहाँ पर आये विषय विशेषज्ञों के द्वारा छात्र छात्राओं को नवाचार प्रकृतिक से समाहित विभिन्न जानकारी प्रदान की जायेगी ।

No comments:

Post a Comment