BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत मोहझरी के ग्रामीणों ने कलेक्टर से राशन कार्ड बनवाने लगाई गुहार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, February 16, 2022

ग्राम पंचायत मोहझरी के ग्रामीणों ने कलेक्टर से राशन कार्ड बनवाने लगाई गुहार...








रेवांचल टाईम्स - लांजी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहझरी के ग्रामीणों ने आज दिनांक 15 फरवरी को कलेक्टर जनसुनवाई बालाघाट में 1 साल से लंबित पड़े प्रकरण की शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया कि तहसीलदार लांजी  के द्वारा 1 वर्षों से लंबित राशन कार्ड की कार्यवाही प्रकरण तहसील कार्यालय लांजी में लटका हुआ है तहसीलदार द्वारा इन्हें बार-बार गुमराह किया जा रहा है इस संबंध में शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया कि गरीबी रेखा राशन कार्ड प्रकरण हेतु तहसीलदार लांजी  के द्वारा चालान जमा करने के लिए पैसा भी वसूल कर लिया गया है किंतु आज दिनांक तक राशन कार्ड जारी नहीं किया गया चुकी पटवारी के द्वारा अपनी जांच प्रकरण में सभी पात्र हितग्राही को 14 अंक प्राप्त हुए हैं फिर भी तहसीलदार लांजी के द्वारा उक्त प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया कलेक्टर महोदय को आवेदन प्रस्तुत करते समय बसंत ठाकरे श्यामु सोनवाने छन्नूलाल मिश्रा दीपक तुकाराम भगत धनीराम भगत अशोक नागपुर वासुदेव होते तपेश भगत लक्ष्मण काशीराम अनीता  ठाकरे आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment