BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लिफ्ट लेने वाला चोर पुलिस की गिरफ्त मे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, February 21, 2022

लिफ्ट लेने वाला चोर पुलिस की गिरफ्त मे...


रेवांचल टाईम्स -  रितेश पिता घनश्याम पहुंचे उम्र 28 वर्ष निवासी विसापुर कला थाना मौके का दिनांक 12 फरवरी को अपने घर से चंदन गांव जा रहा था तभी विसापुर कला और मेन रोड पर एक व्यक्ति ने इससे चंदन गांव जाने के लिए लिफ्ट मांगी तो इस ने उसे पीछे बिठा लिया चंदन गांव बस स्टैंड पर पहुंचकर उस लड़के ने अपनी मां से बात करने के लिए रितेश से मोबाइल मांगा तो रितेश ने अपना मोबाइल उसे दे दिया और स्वयं लघुशंका करने के लिए  रोड के किनारे चला गया l

 जब वह लघुशंका वापस करके आया तो देखा कि उसकी गाड़ी और वह मोबाइल और लड़का तीनों वहां नहीं थे वह अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी कर ले गया है जिस पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई दौरान विवेचना के जानकारी लगी कि संतु उर्फ़ संदीप यादव परासिया नाका का चोरी कि मोटरसाइकिल बेचने के कुछ लोगो से सम्पर्क कर रहा है जो उक्त सूचना कि तस्दीक करने पर आरोपी संतु उर्फ़ संदीप यादव के पास घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल और मोबाइल उसके पास से मिलने पर जप्त की गई है आरोपी संतु यादव से 2020 मे चोरी गई एक और मोटर साइकिल जप्त की गई है l

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया है जहाँ से आरोपी को जेल दाखिल किया गया है


छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस

कोतवाली पुलिस आप सभी से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को लिफ्ट देते समय सावधानी रखें उसका पूरा नाम पता मोबाइल पूछ लें और अपना कोई भी सामान पोशाक अज्ञात व्यक्ति को ना दें l

 आपके सामान की सुरक्षा आप के लिए महत्वपूर्ण है l

No comments:

Post a Comment