रेवांचल टाईम्स - भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार दिनांक 22/02/2022 को भारतीय मजदूर संघ के सम्बद्ध सभी कर्मचारी संघ के द्वारा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक स्थानीय जेल बगीचा में धरना प्रदर्शन कर दोपहर 3ः30 बजे के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा।
प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के कार्यक्रम मंे 56 सूत्रीय ज्ञापन जिसमें प्रदेश भर के श्रमिकों एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों को शामिल किया गया हैं इस ज्ञापन में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के साथ ही शासन के सभी विभागों के नियमित व अनियमित संविदा,आंगनवाड़ी ,आशा उषा कार्यकर्ता ,मध्यान्ह भोजन रसोईया ,निर्माण श्रमिक ,मछुआ माझी बीड़ी मजदूर कृषि उपज मंडी के हम्माल तुलावटी ,चालक परिचालक ,संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी ,वनवासी कृषि मजदूर ,पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक लघु सीमांत किसान अतिथि शिक्षक विद्वान ,अंशकालीन ,श्रमिक तथा पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को शामिल किया जायेगा। जिले के स्थानीय समस्याओं के संबंध में एक पृथक ज्ञापन जिलाध्यक्ष छिन्दवाड़ा को भी सौंपा जायेगा।
धरना प्रदर्शन एवं रैली का नेतृत्व संजय सिंह प्रदेशाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ के साथ , राकेश श्रीवास्तव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं संयोजक विधि प्रकोष्ठ , सुबोध रंजन सिंह शक्रवार विभाग प्रमुख रूप से शामिल मिले। पूरे आंदोलनात्मक कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति मंजू राहंगडाले अध्यक्ष जिला समिति छिन्दवाड़ा द्वारा की गयी। भारतीय मजदूर संघ जिला समिति के सभी पदाधिकारी के साथ ही सम्बद्ध सभी श्रमिक संघों के पदाधिकारी सदस्य प्रदेश महासंघ सदस्य जिला यूनियन के पदाधिकारी सदस्यों से इस कार्यक्रम में भारी संख्या में सम्मिलित होकर कर्मचारियों की श्रमिकों की लंबित मांगों पर आवाज म.प्र.शासन तक पहंुचाने के कार्य में सहयोग करें। 12 से 3 बजे तक धरना स्थल पर एकत्र होकर 3 बजे रैली के रूप में कलेक्टर महोदय को सौपे जाने वाले ज्ञापन को सफल बनाने की अपील जिला समिति के पदाधिकारी तथा सभी यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ ही कार्यकर्ताओं से शामिल होकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की गयी हैं।
No comments:
Post a Comment