रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जजिला मंडला में अवैध प्लाट कारोबारियों के हौसले बुलंद है, सूत्रों की माने तो शहर से लेकर गांव तक अनुमति के बगैर जमीन की अफरा तफरी को अंजाम दिया जा रहा। प्लानिंग के बिना हजारों करोड़ की खेती वाली जमीन बेची जा रही। बगैर परमिशन सरकारी और निजी भूमि से मुरुम निकाल कर सड़क बनाकर प्लाट कटिंग करने और बेचने का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखाई दे रहे है। यही वजह है कि खेतो में अवैध प्लाटिंग करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
जिन्हें बगैर किसी परमिशन के प्लाटिंग कर बेचने की तैयारी चल रही है। वही किसानों से जमीन का सौदा सस्ते दामों कर बगैर किसी परमिशन के उन खेती में प्लाट कटिंग हो रही। इन प्लाटों के लिए कोई रास्ता निर्धारित नहीं हैं, वही सूत्रों की माने तो इसके चलते भू-माफिया खुद ही मुरुम की सड़क बनाकर इसे बेहतर प्लाट दिखाकर खरीददारों को झांसा देने में लगे हुए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे ये खुलेआम नियम शर्ते को तक मे रख खेती वाली भूमि में प्लाट रहे है जिसमे न सड़क है न बिजली और न पानी बल्कि लोगो को अच्छा सपना दिखा कर उन्हें बताया जा रहा है कि सब की अनुमति मिल रही है सब कार्य किया जाएगा और प्लाट बिकते ही सब जस की तस छोड़ दिया जाता है जिससे खेतों में प्लाट लेना वाला अपनो आप को ठगा महसूस कर रहा पर करे भी तो क्या ओर जाए भी तो किसके पास..
मंडला नगर ज्वाला जी वार्ड, बूढ़ी माई वार्ड, मगलधाम अन्य जगहो पर वही नगर से लगे ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत बड़ी खैरी, बिनेका, आमानाला, पौड़ी, देवदरा, कटरा, बिंझिया, सकवाह, पुरवा, अन्य जगहों पर बस एक ही खेल चल रहा है खेती भूमि में प्लाट काटने का और खुलेआम लोगो को अच्छी कालोनी का सपना दिखा कर लूटने का पर क्या करे जिम्मेदार ने मौन व्रत जो रख रखा हुआ अब गरीब जनता लुटे तो लुटे इन्हें क्या है इनका तो हिस्सा समय समय मे मिल रहा है।
नगर और नगर से लगे ग्रामीणों क्षेत्रों इन दिनों आधा सैकड़ा से अधिक छोटी बड़ी कालोनियॉ काटी जा रही है कुछ की तो किसी भी विभाग की अनुमति नही है खेत ख़रीदा और टुकड़े में लोगो को महंगे दामों में बेच रहे वही अलग-अलग हिस्सों में अवैध प्लाटिंग का कारोबार जोरो पर न राजस्व विभाग और न ही नगर निवेश और न ही नगर पालिका ग्राम पंचायतों को देखने की फुर्सत है बल्कि उन अबैध कॉलोनाइजर से मिलकर शासन की योजनाएं दी जा रही जैसे पानी सड़क बिजली अन्य कोई भी सुविधाएं नही है जिसे प्लाट लेने वाले लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे और पता नही कब इन कॉलोनाइजर के हाथों ठगते रहगें।
No comments:
Post a Comment