रेवांचल टाईम्स - पूर्व सामान्य वन मंडल मण्डला के वन परिक्षेत्र मोहगाँव में कमल अरोरा वन संरक्षक पदेन वन मंडलाधिकारी के निर्देशन व वरुण यादव (IFS) उप वन मंडल अधिकारी जगमंडल के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र मोहगाँव के अंतर्गत 14 एवं 15 फरवरी 2022 को वन परिक्षेत्र अधिकारी शरद सिंह
द्वारा अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया। अनुभूति कार्यक्रम में वन और पर्यावरण का महत्व बताते हुए शुभ अवसरों पर पौधारोपण करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।
प्रकृति की अनुभूति कराने हेतु सबसे पहले सभी छात्र/छात्राओं को ट्रेल पर वन भ्रमण कराया गया। वन भ्रमण के दौरान मास्टर ट्रेनर लतिका तिवारी उपाध्याय एवं बालसिंह ठाकुर एवं जी.एस. दुबे ने बच्चों को पेड़ पौधों, पक्षियों,जीव जंतुओं, नदियों के संरक्षण व उनका महत्व को समझाया। पारिस्थितिक तंत्र एवं इसके घटकों को मानव जीवन से जोड़ते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया एवं प्रकृति की रक्षा का संकल्प दिलाया। वन भ्रमण के दौरान सभी बच्चों से प्रकृति से सबंधित कई पहेलियां पूछी गई, जिसके जवाब बच्चों ने पूर्ण तत्परता के साथ दिए और वन परिक्षेत्र अधिकारी से प्रश्नों के सही उत्तर पर पेन और गिफ्ट पाए। बच्चों को ट्रेल भ्रमण के पश्चात
कंचनगॉंव नर्सरी ले जाकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
वन और उससे प्राप्त होने वाले वनोपज, औषधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
भोजन उपरांत बच्चों को डम शिराड गेम में पहचानो; मैं कौन हूं खेल के माध्यम से वन्यप्राणियों, पक्षियों, एवं उनके रहवास की जानकारी दी गई। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को पेन एवं गिफ्ट्स दिए गए।
तत्पश्चात जैव विविधता / जनरल नॉलेज,क्विज प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरुस्कार में प्रमाणपत्र /ट्रॉफी आदि वितरण किये गए।
अनुभूति कैंप में शासकीय हाईस्कूल देवगाँव, माध्यमिक शाला देवगाँव, शासकीय नवीन माध्यमिक शाला डोंगरगाँव, शासकीय नवीन माध्यमिक शाला सालीवाड़ा एवं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर आदि स्कूलों के छात्र/छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र मोहगाँव से समस्त स्टॉफ का भी विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment