रेवांचल टाईम्स - माचागोरा डैम की दाएं तट मुख्य नहर में बांका नागपुर पानी टंकी के पास दो ग्रामीण पिता पुत्र मोटर का पाइप लगाने गए हुए हैं पानी के तेज बहाव के चलते दोनों पिता और पुत्र अंडर ग्राउंड नहर में बह गए वे दोनों 1 घंटे अंडर ग्राउंड नहर में फंसे रहे जैसे ही ग्रामीणों की इसकी जानकारी लगी ग्रामीणों ने तुरंत ही अपनी सूझबूझ से रेस्क्यू कर दोनों पिता-पुत्र आशीष वैष्णव लगभग 20 वर्ष राधेश्याम वैष्णव लगभग 55 वर्ष को 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बीच रास्ते में बने एयर टैंक का ढक्कन हटाकर बचा लिया गया। जल संसाधन विभाग की लापरवाही के चलते आज यह हादसा होते होते बाल बाल बचा अंडरग्राउंड नहर के मुहाने पर विभाग द्वारा जाली नहीं लगाई गई इसके पहले कई जानवर हादसे का शिकार हुए हैं पर विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंगी। आज हजारों की तादाद में एकत्रित जनसमूह भारी आक्रोश देखने को मिला जिसे मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा एवं स्टाफ द्वारा नियंत्रित कर दोनों व्यक्तियों को घर पहुंचाया गया अब देखना यह है कि विभाग इतनी जल्दी उस द्वार के मुहाने पर जाली लगा पाएगा। चौरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा खबर प्राप्त होते हैं बिना विलंब के घटनास्थल पर पहुंच कर मोर्चा संभाला एवं दोनों पिता-पुत्र को सकुशल बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।
Monday, February 28, 2022
दो लोगों ने मौत से जीती जिंदगी की जंग...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment