BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सस्ती लोकप्रियता लूट रहे कांग्रेस नेता घनश्याम सनोडिया–शिव सनोडिया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, February 28, 2022

सस्ती लोकप्रियता लूट रहे कांग्रेस नेता घनश्याम सनोडिया–शिव सनोडिया...





रेवांचल टाईम्स– कांग्रेस नेता घनश्याम सनोडिया क्षेत्र में राजनैतिक चमक बनाये रखने एवं अपने आपको जनहितैषी नेता बताने के चक्कर में जनता के बीच शासन एवं प्रशासन की छवि बिगाडऩे का काम कर रहे है और सरकार के विरोध में जहर उगलने के लिये जनता को बुरी तहर भड़काने का काम करते है।उनकी यह  भड़काऊ मानसिकता के भयंकर दुष्परिणाम भी हो सकते है और पिछले समय में इस प्रकार की मानसिकता दुखद परिणामों का कारण भी बन चुकी है । इस आशय की बात भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिव सनोडिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही है और प्रशासन से

इस प्रकार की दूषित मानसिकता रखने वालो पर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की है ।


किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिव सनोडिया ने जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि किसानों के बीच शासन एवं प्रशासन के विरूद्ध भ्रम

फैलाने के आदी हो चुके घनश्याम सनोडिया द्वारा गत दिवस हरदुआ नहर की मड़वा - जोगीवाड़ा उपवितरक नहर निर्माण के लिये कुछ लोगो को एकत्रित कर ज्ञापन सौंपा गया है । यह ज्ञापन घनश्याम सनोडिया द्वारा सस्ती

लोकप्रियता के लिये सौंपा गया है उन्हें यह बात अच्छी तरह से मालूम है कि इस के निर्माण कार्य के लिये तकनीकी स्वीकृति हो चुकी है और निविदा प्रक्रिया भी शीघ्र होने वाली है परंतु घनश्याम सनोडिया सस्ती लोकप्रियता के लिये जनता के बीच यह प्रचारित कर रहे है कि सरकार ने  इस नहर निर्माण का कार्य रोक दिया है और किसानों को भ्रमित कर ज्ञापन सौंपने की नौटंकी कर रहे है ।


किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिव सनोडिया ने स्पष्ट किया है कि मुख्य अभियंता  बैनगंगा कछार के आदेश क्रमांक 242 / 104 के अनुसार 32. 35 करोड़ की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हुई थी परंतु परिवर्तित दरों के आधार पर

पुनरीक्षित तकनीकी स्वीकृति 37.26 करोड़ प्राप्त हुई है वर्तमान में उक्त कार्य की निविदा प्रक्रिया प्रगति पर है इस प्रकार की जानकारी घनश्याम सनोडिया को भी है परंतु वे जनता के बीच झूठी वाहवाही के लिये जनता के बीच

भ्रम और जनमानस को उकसाने का कार्य कर रहे है तथा ज्ञापन सौंपने की नौटंकी कर रहे है ।

किसान मोर्चा के नेता ने स्पस्ट किया कि प्रस्तावित मांडवा होज इरीगेशन से 11 ग्रामों की कुल 3300 हेक्टयर भूमि सिंचिंत होगी । इस योजना में प्रत्येक हेक्टर तक पाईप लाईन बिछाकर सिंचाई सुविधा प्रदान की जावेगी

। इस हेतु हरदुआ वितरक नहर की आर.डी. 630 मी पर पंप हाऊस का निर्माण कर

विभिन्न व्यास की पाईप लाईनो के माध्यम से स्वचलित स्काडा सिस्टम से किसानों को जल प्रदाय किया जायेगा । इस महत्वाकांक्षी से योजना से गढख़ापा, सिमरियाकला, सीताझिर, औरिया, ऐरपा, मरझोर, सकरदा, चक्की खमरिया,कटंगी बादलपार, और जोगीवाड़ा के किसानों को सिंचाई के लिये पानी प्राप्त होगा।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment