रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले की बिछिया विधानसभा के ग्राम लफरा में बिछिया विधानसभा विधायक नारायण सिंह पट्टा के द्वारा घर चलो घर घर चलो अभियान के तहत ग्राम लफरा में जनसंपर्क किया गया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के आदेश अनुसार 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूरे मध्यप्रदेश में घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी को भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त भोली-भाली जनता का भाजपा से मोहभंग हो रहा है और भारी संख्या में लोगों का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर देखा जा रहा है
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अजनियां की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment