BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एस. बाबूराव का हुआ स्वागत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, February 28, 2022

जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एस. बाबूराव का हुआ स्वागत...


रेवांचल टाईम्स–जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा भवन में अध्यक्ष राजकुमार खुराना द्वारा नवनियुक्त जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एस. बाबूराव को नियुक्ति पत्र सौपकर खुराना द्वारा उपस्थित सभी डॉ. एवं चिकित्सा सेवा में सहयोगियों का फूल माला और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और उपस्थित सभी डॉक्टर और चिकित्सा सेवा में लगे सहयोगियों से अपेक्षा व्यक्त करते हुये कहा कि इतनी बडी संख्या में नवयिुक्त अध्यक्ष डॉ. बाबूराव ने आज पहली बैठक में आप सभी को आमंत्रित किया है, उपस्थिती के लिये डॉ. बाबूराव को धन्यवाद देना चाहूॅगा, मैं आप लोगों का भी आभारी हूॅ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के लिये। चिकित्सको में लोग भगवान का रूप देखते है समय समय पर आप जिला कांग्रेस भवन में चिकित्सा शिविर आयोजित कर पीड़ित लोगो की मद्दत करने का कार्य करेंगे और कांग्रेस की रीति नीति अनुसार प्रत्येक ब्लाक क्षेत्रों प्रचार प्रसार का काम करेंगे।

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. बाबूराव ने कहा कि मैं अपने आपको भाग्यशाली मानता हॅू कि आप ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे दी है और जो उम्मीदे मुझ से की है मैं उन सभी जिम्मेदारियों के निर्वहन में पूर्ण निष्ठाभाव से करूगा। आभार प्रदर्शन डॉ. सोमनाथ बघेल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राजाभान बघेल, डॉ. अजीत वानखेडे, डॉ. अभिषेेेक श्रीवास्तव, डॉ. नागराज राव, डॉ. नागुराव, डॉ. यश चौधरी, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. आलोक वानखेडे, राजेन्द्र चौधरी, विक्की कनोजिया, अंकित गौतम, जस्वीन कुमार, शिवकुमारी, आराधना, अजीम अंसारी, पलक नामदेव, दीपिका, पूजा, कल्याणी, गजाला, प्रियांशु उइके, नदीम खान, सचिन यादव, गुलशन डहेरिया ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

कार्यक्रम में ब्रजेश सिंह(लल्लू)बघेल, राजिक अकील, राजेश मानाठाकुर, तेजसिंह रघुवंशी, सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना, मिर्जा फेसल बेग उपस्थित रहें।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment