BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शालाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने चलाएँ विशेष अभियान समीक्षा बैठक में संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, February 22, 2022

शालाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने चलाएँ विशेष अभियान समीक्षा बैठक में संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर के निर्देश

मण्डला 22 फरवरी 2022

                संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शासन द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि शालाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए स्कूल चलें हम की तर्ज पर विशेष अभियान संचालित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का समय चल रहा है, अतः शतप्रतिशत विद्यार्थियों की शाला में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। विभागीय अधिकारी शालाओं का सतत् निरीक्षण करते हुए औसत उपस्थिति तथा उपलब्धि स्तर बढ़ाने का प्रयास करें। बैठक में एनआईसी कक्ष मंडला से कलेक्टर हर्षिका सिंह, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




                संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर ने निर्देशित किया कि शालाओं में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। विभागीय अधिकारी शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करें। बच्चों के उपलब्धि के आधार पर शिक्षकों के कार्यों का आंकलन करें। शालाओं में कोविड गाईडलाईन का पालन कराएं। संभाग आयुक्त ने विद्यार्थियों के स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम जारी करने के निर्देश दिए। टीकाकरण की समीक्षा करते हुए श्री चंद्रशेखर ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं की समय में पहचान कर उनका सभी टीकाकरण सुनिश्चित करें। हाईरिस्क महिलाओं का चिन्हांकन कर उनका फॉलोअप करें। संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक माता एवं बच्चे के जीवन की रक्षा करना संबंधित विभाग का दायित्व है। आशा, एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक गर्भवती, धात्री महिला तथा बच्चों का फॉलोअप सुनिश्चित करें। टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। श्री चंद्रशेखर ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गति लाएं। स्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के विरूद्ध कार्यवाही करें। संभाग आयुक्त ने स्वामित्व योजना की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment