BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पौधरोपण महाभियान को जन आंदोलन बनाएँ - कलेक्टर हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, February 22, 2022

पौधरोपण महाभियान को जन आंदोलन बनाएँ - कलेक्टर हर्षिका सिंह

मण्डला 22 फरवरी 2022



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि 1 से 5 मार्च तक चलाए जाने वाले पौधरोपण महाभियान को जन आंदोलन बनाने का प्रयास करें। अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए तथा उसकी जानकारी फोटो सहित अंकुर ऐप पर अपलोड करे। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई बैठक में सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि प्रत्येक स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों आदि स्थानों में पौधरोपण सुनिश्चित किया जाए। स्कूल, कॉलेज तथा आंगनवाड़ी आने वाले बच्चों के माध्यम से उनके पालकों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री आवासों में भी कम से कम एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इसी प्रकार शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भी पौधरोपण अभियान से जोड़ें। मनरेगा के कार्यस्थलों में भी पौधरोपण कराएं। कलेक्टर ने आव्हान किया कि अभियान के दौरान प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, आस पड़ोस, कॉलोनी में भी पौधरोपण कर अपनी सहभागिता करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि पौधरोपण महाभियान में स्वयंसेवी संगठन, धार्मिक एवं सामाजिक संगठन तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने इस संबंध में सभी एसडीएम को बैठक लेने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जनसामान्य को पौधरोपण की जानकारी देते हुए उन्हें अंकुर ऐप डाऊनलोड कर फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पौधों की उपलब्धता के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

 

गोद ली गई आंगनवाड़ी केन्द्र का भ्रमण करें

 

                बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि 25 एवं 26 फरवरी को सभी अधिकारी कर्मचारी गोद ली गई आंगनवाड़ी केन्द्रों को भ्रमण करें। भ्रमण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई, बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं, बिजली, पानी आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि गोद लेने वाले अधिकारी इन केन्द्रों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए इन्हें बेहतर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 15 से 17 वर्ष के जिन भी विद्यार्थियों को सेकंड डोज नहीं लगी है उन्हें चिन्हित करके उनका सेकंड डोज सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं के निरीक्षण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment