मण्डला 24 फरवरी 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता
में ’एक
जिला-एक उत्पाद’ एवं
कृषि विविधिकरण के संबंध में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में
उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत कोदो-कुटकी की फसल के उत्पादन, प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग
के लिए प्रभावी आंकलन करें। इसी प्रकार कोदो-कुटकी के उत्पादों की प्रोसेसिंग के
लिए प्रकरण तैयार करें। श्रीमती सिंह ने एक जिला एक उत्पाद के तहत बनाए गए नए
क्लस्टर एवं एफपीओ के संबंध में चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह
ने कृषि विविधिकरण पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में उद्यानिकी फसलें, औषधीय पौधे, रेशम, मधुमक्खी पालन की पर्याप्त
संभावना है। उन्होंने कहा कि कृषकों को उन्नत बनाने के लिए मिट्टी की गुणवत्ता के
अनुसार उन्हें फसल चयन कर खेती करने के लिए प्रेरित करें। इसी प्रकार उड़द, तिलहन एवं प्राकृतिक खेती
के संबंध में भी किसानों को जागरूक करें। साथ ही सुदृढ़ कृषि क्षेत्रों की पहचान
करने के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करें।
कलेक्टर ने पीएमएफई की समीक्षा
करते हुए एक सप्ताह में बैंक प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने
कोदो-कुटकी उत्पादों पर चर्चा करते हुए इनकी प्रोसेसिंग के लिए क्लस्टर बनाने के
निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि हिरदेनगर क्लस्टर को विकसित करें। इसी प्रकार
स्थानीय सोसायटी को विभिन्न उत्पादों के लिए डायवर्सीफाई करें। उन्होंने
स्व-सहायता समूहों का एक क्लस्टर विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि
स्व-सहायता समूहों एवं एफपीओ को अब संग्रहण से प्रोसेसिंग प्रक्रिया की ओर बढ़ाएं। उन्होंने
प्रोसेसिंग यूनिट बनाने के प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले को
प्रोसेसिंग क्लस्टर से जोड़ने की आवश्यकता है।
समाचार क्रमांक/271/फोटो संलग्न (अनादि
वर्मा)
No comments:
Post a Comment