BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम की हुई समीक्षा...शेष केंद्रों को गोद लेने आगे आएं, कलेक्टर ने की अपील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, February 24, 2022

’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम की हुई समीक्षा...शेष केंद्रों को गोद लेने आगे आएं, कलेक्टर ने की अपील

 एडॉप्ट एन आंगनवाड़ीकार्यक्रम की हुई समीक्षा

 



मण्डला 24 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह शासन के निर्देशानुसार महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे एडॉप्ट एन आंगनवाड़ीकार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी सीडीपीओ से कार्यक्रम के तहत उनकी परियोजनाओं में स्थित कुल आंगनवाड़ी केंद्रों तथा अब तक गोद लिए गए केंद्रों के बारे में जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी सीडीपीओ अपने क्षेत्र की गोद लेने से शेष बची आंगनवाड़ी केंद्रों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों, समाजसेवियों से चर्चा कर उन्हें गोद लेने के लिए प्रेरित करें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव सहित वीसी के माध्यम से संबंधित उपस्थित थे।

                                 शेष केंद्रों को गोद लेने आगे आएं, कलेक्टर ने की अपील

 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से कहा है एडॉप्ट एन आंगनवाड़ीकार्यक्रम के तहत सम्माननीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सेवानिवृत्त शासकीय सेवक, समाजसेवी शासकीय कर्मचारी या आमजन कोई भी आंगनवाड़ी केंद्र को गोद ले सकता है। आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेकर उनमें बैठक व्यवस्था, अधोसंरचनागत विकास, बच्चों के लिए खेल सामग्री, पठन सामग्री या अन्य किसी भी प्रकार की मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा है कि जिलेवासी शेष बचे आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेकर अपना योगदान दें।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बैठक में मातृ वंदना योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मातृ वंदना योजना में बेहतर कार्य करते हुए जिले का प्रदर्शन बेहतर करें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें शासन से समय-समय पर मिलने वाली राशि का नियमित भुगतान सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने पोषण पखवाड़े की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डाटा एंट्री रविवार तक पूरा करें। साथ ही सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए आंगनवाड़ी चलो अभियानप्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों से बात कर बच्चों को नियमित आंगनवाड़ी केंद्र भेजने की अपील भी करें।

समाचार क्रमांक/270/फोटो संलग्न (अनादि वर्मा)

No comments:

Post a Comment