रेवांचल टाईम्स:देश भर में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी दिल्ली सहित मध्य प्रदेश (MP)-राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की देर शाम तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश (rain) हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD Alert) के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ घंटों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी राज्यों में भी हिमपात जारी रहेगा। IMD लें 27-28 फरवरी तक पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जाने अपने प्रदेश का हाल :-
मौसम विभाग ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली को प्रभावित कर रहा है, हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं के साथ अगले दो दिन में गरज के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और इंदिरापुरम सहित दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में बारिश होगी।IMD द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के अलावा, जिसमें दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को शामिल किया गया है।
22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में 28 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के कारण व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा या अलग-अलग गरज के साथ बर्फबारी और अगले दो दिनों में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने की संभावना है।
एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है और एक ट्रफ रेखा इस परिसंचरण से नागालैंड तक जाती है। उत्तराखंड में अगले दो दिनों (27 फरवरी तक) में ओलावृष्टि और अगले दो दिनों में अलग-अलग बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR के अलावा 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) में 28 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।
No comments:
Post a Comment