रेवांचल टाईम्स - मंडला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर बम्हनी बंजर के ग्राम बरबसपुर मैं इन दिनों 24 घण्टे जुआ फड़ का संचालन किया जा रहा वही जानकारी के अनुसार नाल काटने वाला महेश बंजारा जो को अपने ओर अपने साथियों के मकान में इन दिनों बड़े रूप में जुआ का फल संचालित किया जा रहा है जिसमें जिले तो जिले बल्कि के आसपास जिले के खिलाड़ी सम्मिलित होकर जल्द लखपति बनने और अपने-अपने भाग्य आजमा रहे हैं सूत्रों के मुताबिक बंजारा के घर में जब खिलाड़ी आते मोटरसाइकिल ओर फोर व्हीलरो के कारण तो घर के सामने रास्ते में जाम सा लग जाता है क्योंकि दोपहिया वाहन चार पहिया वाहनों की भीड़ लग जाती है जिससे आम जनों को आने-जाने में असुविधा होती है जिसके चलते ग्रामीणों आक्रोश पैदा हो रहा है साथ ही साथ लोगों की मांग है कि तत्काल पुलिस विभाग ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करें जिससे गांव का माहौल खराब ना हो और घटना और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है अब देखना यह है कि बरबसपुर में जुआ पड़ पर कार्यवाही कब होगी है या फिर वही कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति करते हुए पुलिस अपना पलड़ा झाड़ती है।
No comments:
Post a Comment