रेवांचल टाईम्स - जिले में धड़ल्ले से चल रहा अबैध रेत का कारोबार के चलते प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल मध्यप्रदेश शासन पर भी लग रहे हैं गंभीर आरोप लगभग 22 दिनों से अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बराछ के ग्रामीण आंदोलन पर व्यावहारी में अवैध रेत ओवरलोड रेत धड़ल्ले से जारी व्यवहारी क्षेत्र के वरिष्ठ नेता वीरेश सिंह रिंकू ने रोक लगाने की मांग पुलिस प्रशासन की मदद से चल रहा है अवैध ओवरलोड परिवहन
शहडोल जिला प्राकृतिक संपदा और धरोहर से भरपूर है जिसका सही दोहन एवं सही उत्खनन नहीं किए जाने के कारण शहडोल जिले के लोग गरीबी में गुजर-बसर करने के लिए मजबूर हैं और वंशिका कंट्रक्शन द्वारा पैसे के दम पर पूरे मध्यप्रदेश की सभी नदियों की रेत का ठेका लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मदद से खुलेआम दिनदहाड़े ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना टकटकी लगाए देख रहा है जिसका प्रमुख कारण यह है कि वंशिका कंट्रक्शन द्वारा पूरी प्रशासन को खरीद कर प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल के रिश्तेदारों को पेटी में खदान दे दिए जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भारी विरोध हो रहा है ग्रामीण विगत 22 दिनों से कार्यवाही के लिए आंदोलन पर हैं परंतु शासन-प्रशासन आंदोलनकारियों की बात नहीं सुन रही है जिससे कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता वीरेश सिंह रिंकू द्वारा विगत 6 माह पहले अवैध रेत परिवहन को रोकने के लिए ग्रामीणों के साथ प्रयास किया गया था जिसके बाद शासन प्रशासन की नींद खुली और एक बड़ी कार्रवाई व्यवहारी में की गई थी लेकिन फिर से कई अवैध खदानों से दबंग कारोबारियों द्वारा राजस्थान से मध्य प्रदेश आकर पूरे गुंडों एवं हथियारों से लैस होकर ग्रामीणों के ऊपर भय उत्पन्न करते हुए अवैध रेत का उत्खनन एवं परिवहन पुलिस प्रशासन की मदद से किया जा रहा है जिसमें वीरेश सिंह रिंकू भैया के ऊपर वंशिका कंस्ट्रक्शन द्वारा एफ आई आर दर्ज कराई गई थी अब प्रशासन क्या कर रहा है इस पर सवालिया निशान लगाया है और शासन प्रशासन से मांग की गई है कि शहडोल जिले के नदियों में हो रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगाई जाए अन्यथा जन आंदोलन करने में भी पीछे नहीं रहेंगे।
No comments:
Post a Comment