BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले का नाम रोशन करता गांव का एक सितारा....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, February 20, 2022

जिले का नाम रोशन करता गांव का एक सितारा.......


रेवांचल टाईम्स - कान्हीवाड़ा के लिरिक्स लेखक और कंपोजर श्रेयान ककोड़िया का "बेवफा" गाना 18 फरवरी शुक्रवार को इंडिया की मशहूर कंपनी ज़ी म्यूजिक से हुआ रिलीज़ , श्रेयान ने एक छोटे से गाँव कान्हीवाड़ा में रहकर हमारे कान्हीवाड़ा का नाम रोशन किया और वो म्यूजिक इंडस्ट्री में ही आगे बढ़ना चाहते हैं,श्रेयान साथ में म्यूजिक भी सीख रहे हैं उन्होंने बताया कि ये गाना उन्होंने 2 साल पहले ही लिख लिया था और उसे कम्पोज़ भी कर लिया था और वे चाहते थे कि इस गाने को कोई अच्छे प्लेटफार्म में रिलीज़ करें और आख़िरकार उनका सपना पूरा हो ही गया जो ज़ी म्यूजिक कंपनी ने इस गाने को रिलीज़ करने का मौका दिया, इसमें सारे कलाकार का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है सभी ने इस गाने के लिए बहुत मेहनत की है सभी कलाकार अलग - अलग शहर से हैं इस गाने को सादिल अहमद ने गाया है जो कि केरेला बैंगलोर से हैं और मुख्य भूमिका एक्टर कार्तिक सैनी जो कि जयपुर शहर के और साथ में हैं एक्ट्रेस सौम्या बजाज जो कि चंडीगढ़ से हैं।

सभी कलाकार को आपके उज्ज्वल भविष्य की हम शुभकामनाएं देते हैं आप सदैव ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ते रहें ।

No comments:

Post a Comment