BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला में बेहोशी की हालत में महिला बाल विकास विभाग... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, February 19, 2022

मंडला में बेहोशी की हालत में महिला बाल विकास विभाग...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मण्डला के महिला बाल विकास द्वारा आंगनवाडी केन्द्रों में पोषण आहार उपलब्ध कराने वाले स्वसहायता समूहों को पर्याप्त राशि नहीं दी जा रही है। जितना खर्च हो रहा है उस हिसाब से समूहों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रतिमाह समूहों के खातों में राशि जमा नहीं कर लापरवाही का परिचय संबंधित विभाग द्वारा दिया जा रहा है। पिछले कई माह का भुगतान जमा नहीं होने की जानकारी सूत्रों से मिली हैं। इनकी मानें तो परमिट जारी होने के बाद भी शासकीय उचित मूल्य दुकानों से समूहों को राशन सामग्री भी प्रतिमाह नहीं दी जा रही है। राशन सामग्री न मिलने की वजह से स्वसहायता समूहों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार-पांच माह की राशन सामग्री नहीं दिये जाने की जानकारी मिली है। इस तरह की गड़बड़ी मध्यप्रदेश के मंडला जिले में की जा रही है और शासन प्रशासन के आला अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं। जनापेक्षा है कि महिला बाल विकास का इलाज शासन प्रशासन द्वारा ठीक तरीके से किया जाए। वरना समूह व कार्यकर्ता आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं। जनापेक्षा है।

No comments:

Post a Comment