रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश के मंडला जिले में यूं तो कई तरह की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिसे सुलझाया नहीं जा रहा है। सबसे ज्यादा समस्याएं राजस्व से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि कई किसानों को पात्र होने के बावजूद भी नहीं मिल पा रही है। राजस्व कार्यालयों में संपूर्ण मंडला जिले में प्रकरणों और आवेदन पत्रों के निराकरण में तेजी से कार्यवाही नहीें की जा रही है। ढेर सारे प्रकरण और आवेदन पत्र राजस्व कार्यालय में लंबित पड़े हुए हैं। राजस्व कार्यालयों में मनमानी चल रही है। लूट खसोट का कारोबार सरेआम किया जा रहा है। बिना दाम के कोई काम लगभग सभी राजस्व कार्यालयों में नही हो पा रहा है। कई वर्षों के बाद भी राजस्व कार्यालय मेें एक ही स्थान में जमें हुए हैं। इनका न तो स्थानांतरण हो पा रहा है और नही इनकी अदला-बदली की जा रही है। तहसीलदारों की कमी बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो नायब तहसीलदार, तहसीलदार की भूमिका निभा रहे हैं। जनापेक्षा है राजस्व की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाये। राजस्व कार्यालय में लंबित समस्त प्रकरणों की निराकरण की कार्यवाही पूर्ण की जाए व तेजी से सुनवाई की जाए। जहां तहसीलदार नहीं है वहां तहसीलदार की पदस्थापना की जाए। प्रभारी तहसीलदारों को मुक्त किया जाए।
Saturday, February 19, 2022
मंडला जिले में राजस्व की समस्या जस की तस...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment