रेवांचल टाइम्स: आज शिवराज कैबिनेट की बैठक होने वाली है. जिसपर 11 बजे कुछ अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. गौरतलब है कि आठ मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट प्रस्ताव को मंजूरी के लिए आज कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा. इसके ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है. बजट का फोकस कृषि, रोजगार और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने पर रहेगा. वहीं, प्रदेश में रेत परिवहन में लगे वाहनों से टैक्स वसूला जाएगा. इसके अलावा नर्मदा एक्सप्रेसवे को शिवराज कैबिनेट सैद्धांतिक मंजूरी भी आज दे सकती है.
170 करोड़ रुपये की आय होगी
शिवराज सरकार रेत परिवहन में लगे वाहनों पर सड़कों के रखरखाव के नाम पर टैक्स लगाने की तैयारी में है. इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार हो गया है. जिसे अंतिम निर्णय के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रस्तावित कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा. वसूले जाने वाले टैक्स से सालभर में 170 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है.
कर्मचारी चयन बोर्ड होगा व्यापमं का नाम
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का नाम सरकार बदलकर कर्मचारी चयन बोर्ड करेगी. प्रशासकीय नियंत्रण तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की जगह सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपा जा सकता है. व्यापमं द्वारा आयोजित सरकारी नौकरी और मेडिकल कालेजों की प्रवेश परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई थी और सीबीआइ जांच तक हुई.
No comments:
Post a Comment