BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फाल्गुन महीना शुरू, जानें इस महीने किन देवी-देवताओं का होगा पूजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, February 18, 2022

फाल्गुन महीना शुरू, जानें इस महीने किन देवी-देवताओं का होगा पूजन




रेवांचल टाइम्स:फाल्गुन का महीना शुरू हो गया है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस महीने को हिन्दू वर्ष का अंतिम महीना माना जाता है. ये महीना आनंद और उल्लास से भरा होता है। कहते हैं इस महीने सर्दियों को विदा और गर्मियों का स्वागत किया जाता है. फाल्गुन मास (Falgun Maas) में कई बड़े-बड़े पर्व जैसे महाशिवरात्रि, होली आदि त्यौहार भी आते हैं. ये महीना 17 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक रहेगा। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस महीने किस पूजाका महत्व है और दान (Falgun Maas daan) की क्या महिमा है. जानते हैं
फाल्गुन मास से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
देवी देवता की आराधना पूरे साल होती है. लेकिन कुछ खास महीनों में खास पूजन किया जाता है. फाल्गुन मास में भी कुछ ऐसा ही होता है. मान्यताओं के अनुसार, जो लोग रोग से मुक्ति पाना चाहने हैं वे फाल्गुन के माह में भगवान शिव को सफेद चंदन का टीका लगाकर रोगमुक्त हो सकते हैं। साथ ही जिन लोगों के पास पैसों की कमी हैं वे फाल्गुन के माह में मां लक्ष्मी की पूजा करके आर्थिक स्थिति ठीक कर सकते हैं.
बता दें कि फाल्गुन मास में भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों से जुड़े बेहद ही महत्वपूर्ण त्यौहार मनाए जाते हैं. कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि और शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु की पूजा, ये दो पर्व बेहद ही जरूरी और जीवन में सुख शांति देने वाले होते हैं. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है. इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना की जाती है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है.
माघ मास की तरह फाल्गुन के महीने में भी दान का बहुत महत्व होता है. ऐसे में व्यक्ति को श्रद्धानुसार गरीबों को उनकी जरूर के हिसाब से दान देना चाहिए. इससे अलग फाल्गुन के महीने में पितरों के निमित्त तर्पण आदि को करवाना अच्छा होता है. दाने के रूप में आप सफेद तिल, घी, सरसों का तेल, मौसमी फल, जरूरत का सामान आदि का दान में दे सकते हैं.

इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है.

No comments:

Post a Comment