BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पानी के बर्तन लेकर जनपद कार्यालय पहुचे ग्रामीण पेयजल उपलब्ध कराने की रखी मांग, मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, February 25, 2022

पानी के बर्तन लेकर जनपद कार्यालय पहुचे ग्रामीण पेयजल उपलब्ध कराने की रखी मांग, मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी के मेहद्ववानी जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुरजपूरा के पोषक ग्राम पंगनिया के दर्जनों ग्रामीण महिला एवं पुरुष बर्तन लेकर जनपद कार्यालय पहुंच गए, ग्रामीणों ने जनपद सी ई ओ को ज्ञापन सौपा और जल्द से जल्द पेयजल उपलब्ध कराने के लिये बोर खनन और पाइप लाइन विस्तार करने की मांग की है वही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुये लिखा है कि अगर जल्द व्यवस्था नही की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। पंगनिया गांव से आये ग्रामीण जुगराज सिंह ने बताया कि गर्मी आते ही गांव में जल संकट गहरा जाता है गांव के लोग झिरिया का गंदा पानी पीने को मजबूर हो जाते है गंदा पानी पीने से ग्रामीणों को कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा रहता है। आदमी तो ठीक है किसी प्रकार अपनी व्यवस्था कर लेते है लेकिन मवेशियों को भी पानी की समस्या होती है।ग्राम पंचायत सुरजपुरा में कई बार हमारे गांव के लिये पेय जल व्यवस्था के लिये बोर खनन और पाइप लाइन बिछाने के लिये प्रस्ताव पारित किया जा चुका है लेकिन ग्राम पंचायत भी इस ओर ध्यान नही दे रही है जब बोलते है तो बोल दिया जाता है पैसा नही है ।मजबूर होकर ग्रामीण जनपद कार्यालय अपनी समस्या लेकर आपके पास आये है अगर शीघ्र समाधान नही हुआ तो ग्रामीण गांव में धरना प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होंगे। गांव के किनारे से बहती है नदी गर्मी में सूख जाती है पंगनिया गांव के ग्रामीण बीरा लाल ने बताया कि हमारे गांव के किनारे से नदी बहती है लेकिन गर्मी के समय मे सूख जाती है अगर ग्राम पंचायत की तरफ से पहल की जाय तो स्टाप डेम बनाकर भी पानी रोका जा सकता है जिससे मवेशियों के पीने के लिये और ग्रामीणों के निस्तार के लिये पानी मिल सकता है।इस मामले में जनपद सी ई ओ चेतना पाटिल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि अधिकारियों को गांव भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा और जल्द ही पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment