BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गांव-गांव बिक रही है अवैध देशी विदेशी शराब - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, February 25, 2022

गांव-गांव बिक रही है अवैध देशी विदेशी शराब





रेवांचल टाईम्स - इन दिनों जिले का ऐसा कोई नगर या गांव नही है जहाँ पर आसानी से शराब उपलब्ध न हो जाये विभाग ने तो धृतराष्ट्र की तरह आँखों मे पट्टी बांध रखी हुई है।

          मंडला के मोहगांव के आस पास देहाती क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी शराब धडल्ले से बिक रही है।


मोहगांव के आस पास देहाती क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी शराब के ठेके संचालित हैं, जिन पर शाम होते ही दारूबाजों का जमघट लग जाता है। बेमुल्क नबाब इन दारूबाजों से गांव की शांतिभंग हो रही है। परंतु पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग से शिकायत के बावजूद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है, जिससे अवैध रूप से दारू बेचने वाले एवं पीने वालों के हौंसला बुलंद हैं।

पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की अनदेखी के कारण देहात क्षेत्रों में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के चल रहे अंग्रेजी व देशी शराब के ठेकों पर शाम से ही दारू पीने वालों का जमघट लगना शुरू हो जाता है।  शराब की ज्यादा से ज्यादा बिक्री और लोगों को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी ठेके की तर्ज पर दुकानों पर माल रखा है। दुकानों पर आसानी से मिल जाती है। इससे जहां एक ओर ग्रामीण अंचलों व क्षेत्रों का माहौल खराब हो रहा है वही दूसरी ओर युवा पीढ़ी नशे की लत की आदी होती जा रही है। ऐसा भी नहीं है कि शराब के अवैध कारोबार की जानकारी आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को न हो, लेकिन स्थानीय प्रशासन में अपनी सुस्ती व नाकामी का ही परिचय दे रहा है।

No comments:

Post a Comment