वांचल टाइम्स - अंजनिया साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। वो लोगों को लड़कियों के नाम से व्हाट्सएप पर दोस्ती का संदेश भेजते हैं। इसके बाद लड़की के माध्यम से न्यूड वीडियो कॉल कराते हैं। इस दौरान लोगों को भी झांसे में लेकर न्यूड कराने का प्रयास करते हैं। इसका वीडियो एक एप के माध्यम से रिकॉर्ड कर लेते हैं। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करते हैं।अंजनिया का एक व्यापारी युवक इस गैंग का शिकार बन गया है।युवक से 10 हजार रुपये ठग लिए गए।चौकी प्रभारी अंजनिया जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि युवक की शिकायत को साइबर सेल मंडला भेजा गया है और जानकारियां जुटाई जा रही हैं।घटना के संबंध में बताया जाता है कि लगभग 7 दिन पहले व्यापारी के पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। व्यापारी ने जवाब दिया तो चैटिंग शुरू हो गई। इसके बाद एक दिन व्यापारी को वीडियो कॉल कराकर न्यूड कराने का प्रयास किया।और पोर्न वीडियो युवक के व्हाट्सएप पर भेज दिया गया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो बार में 10 हजार रुपये जमा करा लिए गए।
पुलिस अधिकारी बनकर की बात
बताया जाता है कि उक्त अपराधियों ने युवक से साइबर सेल दिल्ली का पुलिस अधिकारी बनकर मोबाइल पर बात की और लड़की की शिकायत दर्ज न करने तथा युवक को गिरफ्तार न करने के बदले में रुपए जमा करा लिए गए। बाद में जब युवक को स्वयं के ठगे जाने का शक हुआ तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इनका कहना है
युवक की शिकायत पर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
जसवंत सिंह राजपूत
चौकी प्रभारी अंजनिया
No comments:
Post a Comment