BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नापतौल विभाग की लापरवाही से पनप रहे बेईमान व्यापारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, February 26, 2022

नापतौल विभाग की लापरवाही से पनप रहे बेईमान व्यापारी...





रेवांचल टाईम्स–सिवनी के छिंदवाड़ा रोड़ स्थित महाराजा ट्रेडर्स शहर का लोहे के कारोबार में एक जानामाना नाम है जिसके बारे में लोगों का कहना है कि उक्त दुकान मे अन्य दुकानों की अपेक्षा सस्ता लोहा मिलता है। लोगों ने बताया कि एक क्विंटल में 04 से 05 रूपये तक का सस्ता लोहा महाराजा ट्रेडर्स में मिलता है।


मगर गत दिवस महाराजा ट्रेडर्स में भारी हंगामा देखने को मिला। एक लोहा लेने वाले ग्राहक ने खुले रूप से इस दुकानदार के ऊपर आरोप लगाये कि इसने जितनी मात्रा में लोहा इस दुकान से लिया था उस लोहे को जब उसके द्वारा तौला गया तो वह कम निकला जिसके बाद ग्राहक महाराजा ट्रेडर्स पहुंचा और इस बात से दुकानदार को अवगत कराया लेकिन दुकानदार ने नही माना। तो ग्राहक ने आरोप लगाया कि महाराजा ट्रेडर्स के तौल कांटे सेट किए गए है ।


वैसे लोग बड़ी मुस्किल से पाई पाई जोड़कर अपने घर का निर्माण कार्य कराते है लेकिन उसी के साथ धोखाधड़ी हो जाये तो क्या कहियेगा? नाप तौल विभाग के अधिकारी सिवनी में यदा कदा ही दुकानों का निरीक्षण करते है यह पहला मामला नही है जब कम तौल को लेकर किसी दुकान का सामने आया हो पूर्व में भी अनेकों दुकानों के तौल कांटों गड़बड़ियों के अनेकों मामले सामने आते रहे हैं लेकिन किसी दुकानदार के विरूद्ध तौल में गड़बड़ी को लेकर हाल ही में कोई बड़ी कार्यवाही हुई हो ऐसा देखने में नहीं आया है? महाराज ट्रेडर्स के दुकानदार के द्वारा नापतौल में की गई गड़बड़ी का मामला दिन भर सोशल मीडिया में छाया रहा है।


जिसके बाद अब देखने का विषय है कि इतने संगीन आरोप लगने के बाद क्या इसमें कोई जांच होती है या नहीं।

महाराज ट्रेडर्स जैसे और भी दुकानों के भी तौल की जांच होना चाहिए । जिससे गरीबों की खून पसीने को कमाई ऐसे लूटेरे न लूट पाए।


क्या अब जागेगा नापतौल विभाग?


रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment