BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तिवारी परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण का हवन के साथ हुआ समापन, आज होगा विशाल भंडारा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, February 28, 2022

तिवारी परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण का हवन के साथ हुआ समापन, आज होगा विशाल भंडारा...



रेवांचल टाईम्स - निवास 21फरवरी से ग्राम बिसौरा में तिवारी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण के सातवा दिन परीक्षित मोक्ष की कथा का श्रवण किया। कथावाचक श्री मानवेंद्र शास्त्री जी ने बताया कि श्रंगी ऋषि के श्राप को पूरा करने के लिए तक्षक नामक सांप भेष बदलकर राजा परिक्षित के पास पहुंचकर उन्हें डंस लेते हैं, और जहर के प्रभाव से राजा का शरीर जल जाता है और मृत्यु हो जाती है। लेकिन श्रीमद्भागवत कथा सुनने के प्रभाव से राजा परीक्षित को मोक्ष प्राप्त होता है। पिता की मृत्यु को देखकर राजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय क्रोधित होकर सर्प नष्ट हेतु आहुतियां यज्ञ में डलवाना शुरू कर देते हैं, जिनके प्रभाव से संसार के सभी सर्प यज्ञ कुंडों में भस्म होना शुरू हो जाते हैं। तब देवता सहित सभी ऋषि मुनि राजा जनमेजय को समझाते हैं और उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। शास्त्री जी ने कहा कि कथा के श्रवण प्रवचन करने से जन्मोंजन्मांतरों के पापों का नाश होता है।और विष्णुलोक की प्राप्ति होती है।


कथा में प्रवचन करते हुए शास्त्री जी कहा कि संसार में मनुष्य को सदा अच्छे कर्म करना चाहिए। तभी उसका कल्याण संभव है। माता-पिता के संस्कार ही संतान में जाते हैं।संस्कार ही मनुष्य को महानता की ओर ले जाते हैं। श्रेष्ठ कर्म से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। अहंकार मनुष्य में ईष्र्या पैदा कर अंधकार की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि श्लोक कर्मण्ये वाधिकारस्ते मा फलेसु कदा चनि:। मनुष्य को सदा सतकर्म करना चाहिए। उसे फल की ¨चता ईश्वर पर छोड़ देनी चाहिए। कथा में भगवान कृष्ण की लीलाओ का भावपूर्ण वर्णन किया गया। जिसमें भजन'अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है। पर भाव विभोर हो श्रोताओं की आंखों से अश्रुधार बही। कार्यक्रम में उपदेश वाचक ने कहा की मोक्ष का शाश्वत साधन है श्रीमद्भागवत। पांच दिन में सम्राट परीक्षित को जब मोक्ष हुआ तो ब्रह्मा जी ने अपने लोक में एक तराजू लगाई। इसके एक पलडे़ में सारे धर्म और दूसरे में श्रीमद भागवत को रखा तो भागवत का ही पलड़ा भारी रहा। अर्थात सारे वेद पुराण शास्त्रों का मुकुट है बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य श्रोताओं के रूप में गिरजा बाई तिवारी, राजेश तिवारी, मालती ने श्रीमद् भागवत पुराण का श्रवण किया। सातदिवसीय कथा का श्रवण करने ग्राम के आस पास सहित,शहडोल,धनपुरी, बूढ़ार,जबलपुर,बरेला,बम्हनी,कटनी,सिहोरा आदि अलग अलग शहर से भक्तो का जमावड़ा लगा रहा।इसके साथ ही साय काल में व्यास पूजन एवं  हवन पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। आज होगा महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का वितरण।


No comments:

Post a Comment