BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ की बारात व भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, February 28, 2022

महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ की बारात व भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन...




रेवांचल टाईम्स - नैनपुर महाशिवरात्रि पावन पर्व पर नगर के शिव भक्तों के द्वारा 1 मार्च मंगलवार को नाथों के नाथ भोलेनाथ शिवशंकर त्रिकालदर्शी जी का भव्य वैवाहिक आयोजन किया गया है जिसमें आयोजक शिव भक्तों के द्वारा बताया गया भोलेनाथ शिव शंकर जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात शाम 6:00 बजे रेस्ट हाउस से भोलेनाथ शिव शंकर जी की आकर्षक शोभा यात्रा मनमोहक झांकियों के साथ ढोल बाजे गाजे डीजे की धुन के साथ नगर के माताओं बहनों युवाओं बुजुर्ग यह सभी बाराती बनकर बारात निकाल कर नगर भ्रमण किया जाएगा पश्चात रेस्ट हाउस मैं स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तों श्रद्धालुओं के द्वारा शिव शंकर की बारात की अगवानी स्वागत किया जाएगा । पश्चात भोलेनाथ शिव शंकर व माता पार्वती जी का वैवाहिक कार्यक्रम किया जाना निश्चित किया गया है जिसमें आयोजक नगर के शिव भक्तों ने इस पावन पर्व महाशिवरात्रि के धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने अपील की ।

No comments:

Post a Comment