रेवांचल टाईम्स - जिले में पटवारियों की पिछले 7 दिनों से चली आ रही हड़ताल समाप्त हो गई सिवनी तहसील के सभी पटवारियों के द्वारा केवल एक मांग थी की सिवनी तहसील के तहसीलदार पीयूष दुबे अन्य तहसील में या जिले से बाहर स्थानांतरण किए जाने और उन्हें तहसील सिवनी से हटा देने को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौप कर और राजस्व अभिलेख बस्ता जमा कर हड़ताल में चले गए थे पिछले 7 दिनों से पटवारी तहसील मुख्यालय में पंडाल लगाकर हड़ताल में अपना विरोध जताते हुए केवल एक ही मांग पर अडे हुये थे कि पीयूष दुबे तहसीलदार की उपस्थिति में पटवारी काम करने तैयार नहीं है वहीं पटवारियों का मानना था कि पीयूष दुबे एक विवादित तहसीलदार है और उनका स्थानांतरण अन्यत्र जिले में कर दिया जाए तब ही पटवारी काम पर लौटेंगे! फिलहाल पटवारियों की हड़ताल 25 फरवरी को समाप्त हो गई है और वहीं पटवारियों के द्वारा तहसील पटवारी संघ अध्यक्ष दिनेश पटेल और जिला अध्यक्ष पारस ठाकुर को हड़ताल समाप्ति की और निलंबित पटवारियों की बहाली की जीत की बधाई का सेहरा बांधा जा रहा है जबकि हड़ताल के पूर्व अपने ज्ञापन में पटवारियों ने तहसीलदार पीयूष दुबे को हटाने की मांग और हड़ताल के दौरान केवल जिला प्रशासन से एक ही मांग की थी की तहसील सिवनी के तहसीलदार पीयूष दुबे को जब तक नहीं हटाया जाता वह हड़ताल से वापस नहीं लौटेंगे वहीं तहसीलदार पीयूष दुबे के साथ काम करने तैयार ही नहीं थे 25 फरवरी को लिखित पत्र जारी कर तहसील सिवनी पटवारी अध्यक्ष दिनेश पटेल ने पटवारियों की हड़ताल समाप्त कर देने का पत्र जारी किया है!
पटवारियों के द्वारा की गई हड़ताल और हड़ताल के बाद हड़ताल की समाप्ति समझ से परे है अब आप ऐसी स्थिति में क्या मायने रखते हैं की पटवारी जीत की खुशी मना रहे हैं या फिर हार में अपनी पीठ थपथपा रहे हैं
मायने जो भी हो पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने से तहसील सिवनी क्षेत्र के किसानों को हो रही परेशानियों और पटवारियों से रुके हुए कार्य अब पूर्ण हो सकेंगे ।
No comments:
Post a Comment