रेवांचल टाईम्स डेस्क - सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल बहुत जल्द हो सकती है लागू, राजस्थान की गहलोत सरकार के बाद पुरानी पेंशन व्यवस्था को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने भी 1 जनवरी 2004 के बाद सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी का ऐलान कर दिया है इसी के साथ छत्तीसगढ़ से भी खबर है कि वहां की सरकार भी पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने पर तेजी से विचार कर रही है
कहा जा सकता है कि जल्द ही देश भर में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो जाएगी... जिससे तमाम शासकीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी और भविष्य के लिए सुखद व्यवस्था होगी
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश जागरूक पटवारी संघ की ओर से युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सतीश सोनी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने की दिशा में कमान संभाल कर तेजी से कार्य कर रहे हैं .. और निरंतर पुरानी पेंशन लागू कराने के लिए संघर्ष में लगे रहते हैं मध्यप्रदेश जागरूक पटवारी संघ के प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक संघी की मानसिकता है कि प्रत्येक कर्मचारियों को उनके भविष्य के लिए पुरानी पेंशन योजना सरकार लागू करें ताकि कर्मचारियों के भविष्य का सहारा उन्हें मिल सके मध्यप्रदेश जागरूक पटवारी संघ तमाम प्रदेश के कर्मचारी और पटवारियों के लिए सहयोग हेतु पुरानी पेंशन योजना लागू कराने मध्य प्रदेश सरकार से निरंतर प्रयासरत है और रहेगी!
वही पुरानी पेंशन योजना पर मध्य प्रदेश सरकार विचार करने में लगी है और प्रदेश के कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया है की पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश के तमाम कर्मचारी संगठनों के द्वारा ज्ञापन और आंदोलनों के माध्यम से सरकार को अवगत करा दिया गया है परंतु सरकार गंभीरता से नहीं ले रही थी परंतु अब मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के सरकारी संगठनों के प्रयासों के बाद सरकार सहानुभूति देकर पुरानी पेंशन बहाली का आश्वासन देकर विचार करने में लगी है।
No comments:
Post a Comment