रेवांचल टाईम्स - घर में महिला अकेली सो रही थी बगैर सूचना अचानक चार पुरुष कमरे में जा घुंसे
जिले में पुलिस अपराधिक घटनाओं में काबू पाने को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है बावजूद इसके चोरी-अपहरण, मर्डर, लूट, चिट फंड, फोन काॅल के माध्यम से राशि आहरण के अलावा ठगी का अपराध भी जिले में जोरों पर चल रहा है। मण्डला जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है और यहां ठगी के कारोबारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अपने-आपको शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी के साथ-साथ लोगों लाभान्वित करने वाली कंपनी का नाम बताकर उनके घरों में बगैर सूचना-जानकारी एवं अपना परिचय दिये बगैर विद्युत विभाग द्वारा जबरदस्ती कर बगैर सूचना-जानकारी के अनावश्यक घरों में घुसकर वसूली करने का मामला सामने आया है जिसमें कुछ पुरुष लोगों ने अपने-आपको लाइनमैन, वाहन चालक एवं अन्य कर्मचारी बताकर एक घर में अचानक घुस गये जहां उस घर में केवल एक महिला एवं उसकी 05 वर्ष की बच्ची घर में अकेली थी वहीं वह महिला बाहर गेट को ऐसे ही बगैर लाॅक किए अपने कमरे में बच्ची के साथ सो रही थी वहीं सोते समय की स्थिति के चलते महिला की कुछ स्थिति ठीक नहीं थी, और उसी वक्त तीन-चार पुरुष और एक महिला उसके कमरे में अचानक गेट को धकेलकर उसके शयनकक्ष में जा धमके तभी महिला ने अपनी कपड़ों को सुधारते हुए उस महिला के द्वारा चिल्ला चिल मचाने पर उन अज्ञात लोगों के द्वारा स्वयं को विद्युत विभाग के कर्मचारी बताने लगे और उस महिला के घर के पुजन कक्ष,रसोई, एवं और भी अन्य कमरों की तलाशी ली जाने लगी। अकेली महिला द्वारा इस तरह बगैर सूचना एवं दरवाजा नोंक किए बगैर घर में प्रवेश करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम विद्युत विभाग के कर्मचारी हैं और हम घर में लोड चेक करने आए हैं, महिला ने अचानक इस तरह पहुंचे लोगों को देखकर चिल्लाने पर मोहल्ले की भीड़ खड़ी हो गई और मोहल्ले को लोगों को पीड़ित महिला विभा पटेल पिता गणेश पटेल के द्वारा आपबीती बताई गई तभी मोहल्ले वालों ने विद्युत विभाग के नाम से पहुंचे संदिग्ध लोगों से पूछा कि इस तरह आप किसी के घर में बगैर दरवाजा नोंक किए कैसे प्रवेश किए और किसी अकेली महिला के कमरे में कैसे जा धमके इस तरह से किसी भी शासकीय कर्मचारी द्वारा बगैर सूचना एवं संदिग्ध तरीके से किसी अकेली महिला के घर एवं उसके शयनकक्ष में प्रवेश करना कहां तक उचित है,उसी मामले में महिला के द्वारा थाना कोतवाली में पुलिस को सूचना दी गई है कि उनके घर में उनका पति एवं उनकी सास घर में नहीं थी वह अकेली घर में आराम कर रही थी तभी कुछ लोग उसके शयनकक्ष में आकर जांच के नाम पर घुस गये और उसके विरोध करने पर उस अकेली के साथ अभ्रदतापूर्वक व्यवहार करने लगे। महिला ने तत्काल अपने पति को घटना को लेकर फोन लगाया पति ने फोन पर उनसे बात किया तो उनमें से एक ने अपने को लाइनमैन पटले तथा दूसरे ने अपना नाम भारती बेंजल बताया।इस मामले में जब विभाग प्रमुख ईई शरद विसेन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा लोड जांच का कार्य किया जा रहा है जिसमें सभी उपभोक्ताओं के घरों में जाकर लोड जांच किया जाना है,परन्तु बगैर सूचना एवं अपना बगैर परिचय के किसी के घर में प्रवेश करने को लेकर विभाग द्वारा कोई आदेशित नहीं है और इस तरह हमारे विभागीय कर्मचारियों द्वारा किए गए कृत्य गलत है जो एक निन्दनीय कृत्य है। वही शरद विसेन का कहना है कि मैं संबंधित मामले की जांच कर संबंधितों के खिलाफ उचित कार्यवाही करुंगा।
विद्युत विभाग के इस घटना से पीड़ित महिला मानसिक तनाव में हैं
जिले के मण्डला विकासखण्ड अंतर्गत सेमरखापा में अकेली महिला के सूने घर में संदिग्ध अवस्था में पहुंचे लोग जो स्वयं को विद्युत विभाग के कर्मचारी बता रहे हैं उनके इस इस कृत्य के बाद से वह महिला मानसिक रूप से तनावग्रस्त है। बगैर सूचना अचानक अकेली महिला के कमरे में पहुंचे लोग एक वाहन में आये थे जिसका वाहन क्रमांक MP51 G 1769 है जिसकी मोहल्ले वालों ने फोटो खींची है तथा उस वाहन में म.प्र. शासन एवं एमपीवी लिखा था परन्तु महिला के घर पहुंचे लोगों द्वारा किसी भी प्रकार की सर्चिंग एवं जांच को लेकर विभाग द्वारा जारी आदेश नहीं दिया गया जो किसी बड़े अपराध की पुष्टि करता है। वहीं इस घटना के बाद से पीड़ित महिला की मानसिक स्थिति तनावपूर्ण एवं उनके पति द्वारा बताया गया है कि घटना समय के बाद से पीड़ित महिला ने अभी तक कुछ खाया-पीया नहीं है, पीड़ित महिला के पति का कहना है कि यदि मेरी पत्नी को कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
इनका कहना है-----
01- हमारे द्वारा अभी सभी उपभोक्ताओं के यहां लोड चेक किया जा रहा है, परन्तु इस तरह बगैर सूचना एवं परिचय के किसी के घर में प्रवेश करना गलत है।
शरद विसेन
ई ई कार्यपालन अभियंता वि.वि. मण्डला।
02--हमसे यह गलती हो गई है कि हम बगैर परिचय एवं सूचना के घर में प्रवेश किए हैं।
पी.आर.पटले लाइनमैन
03-मै घर में अपनी बच्ची के साथ सो रही थी तभी कुछ लोग मेरे कमरे में अचानक घुस गये जब मैं चिल्लाने लगी तब मोहल्ले वाले इकट्ठे हुए।
विभा पटेल
पीड़ित महिला
No comments:
Post a Comment