रेवांचल टाईम्स - आज मंडला जिले में दिनांक 21-02-22 को श्री दक्षिणायन अंगेरी शरदा पीठाधीश्वर श्रीमद जगतगुरू शंकराचार्य जी द्धारा अनुग्रहित श्री योगानंदेश्वर सरस्वतीमठ पीठाधिपति परम पूजनीय श्री श्री शंकर भारती महास्वामी जी का संपूर्ण भारत वर्ष की यात्रा के अंतर्गत मंडला जिले में सत्कार सेलीब्रेशन डिडोरी रोड मण्डता में शुभ आगमन हुआ। महास्वामी जी का स्वागत अभिनंदन पुष्प हार एवं पुष्पों को अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यगण, स्थानीय ब्राम्हण परिवार के सदस्यगण, नोडल एवं अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार मण्डला, प्रबंधक कला दीर्घा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं मां रेवा सेवा महाआरती के अध्यक्ष, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा की सदस्यगण, दीनदयाल रसोईघर की बहने, संभाग समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद्, जिला समन्वयक एवं सहायक नोडल अधिकारी, समस्त विकासखण्डों से आये म.प्र. जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक तथा अधिकारी कर्मचारीगण, आजीविका मिशन के अधिकारी, कर्मचारीगण, स्वसहायता समूह की बहनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधी स्वागत अभिनन्दन हेतु उपस्थित रहे।
उपनिषद में प्रतिपादित एकात्म तत्व को भगवत्पाद जगतगुरू श्री आदि शंकाराचार्य महाभाग के विषयो प्रकण ग्रंथों और स्तोत्रादि साहित्य के आधार पर सर्वे प्रचारार्थ वर्तमान में पूजनीय स्वामी जी भारत भ्रमणकर रहे है अयोध्या क्षेत्र में श्री शंकराचार्य जी का भव्य मंदिर और अनेक दिव्य स्मृतियों में अद्वैत वेदांत और अन्य शास्त्रों का अध्ययन और संशोधन संस्था का स्थापन करने का संकल्प किया है मंडला की पवित्र नगरी में पूजनीय संतो का हार्दिक स्वागत अभिनंदन है। आज दिनांक 22-02-2022 को प्रातः 10 बजे से सत्कार सेलीब्रेशन डिण्डौरी मण्डला में महास्वामी जी का आशीर्वचन होगा आप सभी पाठकों एवं श्रोतागणों से विनम्र अनुरोध हे पूजनीय श्रीश्रीशंकराचार्य जी के व्याखापान एवं आशीर्वाचन का लाभ उपस्थित होकर आर्शीवाद प्राप्त करे।
No comments:
Post a Comment