रेवांचल टाईम्स - पलारी चोकी प्रभारी के संरक्षण में भष्टाचार का गढ बनी खैरा पलारी नंबर दो के कामों का गढ़ बना पलारी क्षेत्र एक और जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा पुलिस की इमेज बनाने एवं जिले मे शांती व्यवस्था बरकरार रखने दिन रात मेहनत कर रहे हैं.। वही पुलिस प्रशासन के कुछ कर्मचारी द्वारा आवेद्ध गतिविधी में लिप्त लोगों को खुला संरक्षण देकर जिला पुलिस अधीक्षक को मेहनत को बर्बाद करने में कोई कसर नही छोडा जा रहा हैं। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में जुआ सट्टा शराब को लेकर सख्त हिदायत दे चुके है ।कि किसी भी क्षेत्र में अवैध काम ना हो और होते हो तो उक्त कार्य करने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो लेकीन पलारी चोकी मे जिला पुलिस अधिक्षक के आदेशो को नजर अंदाज करते हुये खुलेआम चाय दुकान पान दुकानों में कॉपी लेकर सटोरियों द्वारा सट्टा नंबर लिखा जाता है।ईसी का परिणाम है की पलारी छेत्र मे आऐ दिन चोरी जेसी घटनाये हो रही है। छेत्र मे खुलेआम धड़ल्ले से आवेद्ध काम हो रहे है जेसे लोगों को पुलिस प्रसासन का कोई भय ही न हो।
पलारी एवं आस पास अन्य गांवों मैं पुलिस की सांठगांठ से जैसे खापा बाजार जहां लोग टपरियों मैं चाय पान दुकानों मैं शराब एंव सट्टा जैसे अन्य धंधो को बाखुबी अन्जाम दे रहे हैं। जिसके चलते पुलिस का कोई खोप ना होना। पलारी क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों में शराब माफियाओं द्वारा खुलेआम शराब बेची जा रही है। और पलारी पुलिस प्रशासन का मूकदर्शक बन बैठा रहना इन सब बातों को देखकर पलारी क्षेत्र में चर्चाओं का दौर गर्म है ।की पलारी चौकी प्रभारी का खुला समर्थन नंबर दो के काम करने वालों के ऊपर है। जिसके चलते पलारी क्षेत्र में खुले रूप से दो नंबर के कार्य हो रहे हैं। फिर भी पलारी चौकी प्रभारी आशीष खोबरागडे द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए क्षेत्र में नंबर दो के काम करने वालों पर कोई कार्यवाही न कर खुली छूट दे रखी है। यह सब इस से पता चलता है। जिस से छेत्र मे चोरी चकारी जेसी घटना पुलिस रोकने मे लगातार नाकाम हो रही है ।वही
पलारी चौकी प्रभारी आशीष खोबरागडे लगातार अपने कार्यक्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में लगातार असफल दिखाई दे रहे हैं ।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment