रेवांचल टाइम्स - प्रांतीय अध्यक्ष जे.एन.कंसोटिया साहब ( आईएएस ) तथा प्रांतीय महासचिव प्रशासन एस. एल. सूर्यवंशी साहब के निर्देशानुसार 20 फरवरी 2022 को 12 बजे से कलेक्टर ऑफिस -मंडला के सामने धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया एवं महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर मंडला को ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें मंडला जिले के अज्जाक्स संघ एवं आकास संगठन के सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे साथ ही अनुसूचित जनजाति महासभा,मध्यप्रदेश तथा मूलनिवासी युवा एवं छात्र संगठन तथा ST एवं SC के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी/सदस्यगण एवं वरिष्ठ समाजसेवी सम्मिलित हुये
सरकारी, अर्द्ध-सरकारी व प्राईवेट सेवाओं में आरक्षण/प्रतिनिधित्व बचाओ , देश बचाओ
संगठन में ही शक्ति है
अज्जाक्स संघ , आकास संगठन एवं एस.सी./एस.टी. के सभी सामाजिक संगठन जिला- मंडला
No comments:
Post a Comment