रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला ईकाई शहडोल के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राणा के निर्देशन एवं जिला उपाध्यक्ष दिवाकर देवा पयासी,मनोज ताँगडी व पंकज कुमार पाण्डेेय जिलासचिव के मार्गदर्शन में विश्रामगृह जयसिंहनगर में बैठक आयोजित की गयी जिसमें जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राणा एवं उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया।बैठक में राकेश गुप्ता को सर्वसम्मति से ब्लॉक ईकाई जयसिंहनगर का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राणा ने जल्द ही ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता का परिचय पत्र भी वितरित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राणा, उपाध्यक्ष मनोज ताँगड़ी, दिवाकर देवा पयासी,जिला सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, बृजकिशोर तिवारी, स्वतंत्र कुमार शर्मा अंगद तिवारी, हिमांशु गुप्ता, दीपक कमार गर्ग,राजकुमार तिवारी, सुनील द्विवेदी,राकेश अग्निहोत्री, हर्षनारायण,आनंद जायसवाल,सत्यम तिवारी, शरद मिश्रा,राजकुमार यादव,रितिक गौतम सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
रेवांचल टाईम्स से शरद कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment