रेवांचल टाइम्स - मंडला अंजनिया।ग्राम खामटीपुर निवासी ओमकार पटेल पर अपनी पत्नी तथा 12 साल बेटी से मारपीट करने का मामला अंजनिया चौकी में दर्ज किया गया है ।बताया जाता है कि ओमकार पटेल एक अन्य महिला के साथ मिलकर अपनी पत्नी ,बच्ची तथा भाई के साथ मारपीट की। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को विनीता पटेल निवासी खामटीपुर के घर आकर सरिता राजपूत निवासी ककैया अनावश्यक वाद विवाद करने लगी तथा इस दौरान उसने विनीता के साथ मारपीट की। उसी दौरान विनीता का पति ओमकार भी मौके पर आ गया और उससे गाली गलौज करने लगा तथा अपनी 12 साल की बेटी को उठाकर पटक दिया ।जिससे उसे गर्दन में चोट आई।वहीं विवाद सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे ओमकार के भाई हरिशंकर से सरिता राजपूत ने मारपीट की।पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 97/22 धारा 294,323,506, 498 ए,34 भारतीय दण्ड संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पूर्व में भी दर्ज हो चुका है मामला
बताया जाता है कि ओमकार पटेल आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इसके ऊपर पूर्व में भी गाली गलौज, मारपीट करने से संबंधित मामले पुलिस चौकी में दर्ज किए जा चुके हैं। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओमकार पटेल क्षेत्र में अपने आप को टीवी चैनल का पत्रकार बताकर ग्राम पंचायतों के सरपंचों तथा शासकीय संस्था में जाकर कर्मचारियों को धौंस दिखाता है तथा अवैध वसूली भी करता है।
इनका कहना है
पीड़िता की शिकायत पर ओमकार पटेल तथा सरिता राजपूत के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया
No comments:
Post a Comment