रेवांचल टाईम्स: मंगलवार 22 फरवरी 2022 को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) की मानें आज 21 फरवरी 2022 को भी मौसम के शुष्क रहने के आसार है, लेकिन 22 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के प्रभाव से राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात बनने के भी संकेत और हवाओं के रूख में बदलने पर कहीं-कहीं बादल छाने और बौछारे पड़ने के आसार है।
मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, 22 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फरवरी के अंत में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है।वही इसके असर से दक्षिणी पश्चिम राजस्थान में ऊपरी हवा का चक्रवात बनने से इंदौर में हल्के बादल छा सकते हैं और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वही जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाने और बारिश की संभावना जताई गई है।इसके अलावा राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रात के तापमान में फिर बढोतरी होने के आसार हैं।
मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, इस पश्चिमी विक्षोभ से ग्वालियर में इसके असर से तापमान फिर से बढ़ेगा और अगले 48 घंटे में बादल छाने के आसार हैं।महाराष्ट्र में बने चक्रवातीय घेरे को बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी मिल रही है। 22 फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बनेगा और हवाओं का रुख पश्चिमी होने से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ाेतरी 23 फरवरी के बाद संभावित है। इसके बाद दिन के साथ ही रात में भी ठंडक कम हाेना शुरू हाे जाएगी।
No comments:
Post a Comment