BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Women Care: भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं रखे सेहत का ख्याल अपनाएं ये टिप्स - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, February 28, 2022

Women Care: भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं रखे सेहत का ख्याल अपनाएं ये टिप्स



रेवांचल टाईम्स:आज की महिला किसी में पीछे नहीं हैं. वे घर और ऑफिस को एक साथ अच्छे से संभालने में सक्षम है. मगर आमतौर पर वे घर और ऑफिस से अच्छे से तालमेल बना लेती है. मगर जब बात खुद की सेहत (Women Care) की आती है तो वे इसमें लापरवाही बरतने लगती है. यही कारण होता है कि वे कई बीमारियों की चपेट में आ जाती है. तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे है जिसे हर महिला को फिट रहने के लिए अपनाने चाहिए. नाश्ता करना ना भूलें

अक्सर महिलाएं परिवार वालों के खाने-पीने का खास ध्यान रखती है. मगर खुद की सेहत को लेकर लापरवाही बरत लेती है. ऐसे में कई महिलाओं को सुबह नाश्ता ना करने की आदत होती है. मगर ऐसा करने से सेहत को नुकसान हो सकता है. अगर आपको नाश्ता करने में देरी हो रही हो तो आप ओट्स, कॉर्नफ्लैक्स, फ्रूट्स, दही, ड्राई फ्रूट्स आदि का नाश्ता में सेवन कर सकती है.

बेक्ड चीजें करें डाइट में शामिल

आप हेल्दी रहने के लिए बेक्ड चीजों का सेवन कर सकती है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी रखने में मदद करते हैं. इससे आपका स्वाद और सेहत दोनों बरकरार रहेगी.

जंक व फ्रोजन फूड को कहे ना

30 के महिलाओं को हेल्दी (Women Care) रहने के लिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए. इस दौरान उन्हें तला-भुना, फ्रोजन, जंक आदि फूड खाने से बचना चाहिए. ये चीजों खाने में भले ही टेस्टी हो मगर सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती है.

No comments:

Post a Comment