मण्डला 24 जुलाई 2023
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत नवीन हितग्राहियों के लिए ऑनलाईन आवेदनों के पंजीयन की प्रक्रिया 25 जुलाई से प्रारंभ हो रही है। नवीन निर्देशों के अनुरूप 21 से 23 वर्ष की महिलाएं तथा 23 से 60 वर्ष की ऐसी महिलाएं जिन्होंने स्वयं के परिवार में ट्रेक्टर होने के कारण आवेदन नहीं किया था अब वे भी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1 हजार रूपए की प्रदान की जाती है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्राप्त संशोधित आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष या उससे अधिक तथा 23 वर्ष से कम आयु की समग्र पोर्टल पर आधार ईकेवाईसी पूर्ण महिलाओं को आवेदन की पात्रता होगी। इसी प्रकार 1 जनवरी 2023 को 23 वर्ष या उससे अधिक तथा 60 वर्ष से कम आयु की ऐसी महिलाएं जिन्होंने स्वयं के परिवार में ट्रेक्टर होने के कारण योजना के लाभ से वंचित थी अब वे भी आवेदन कर सकेंगी। ऐसी महिलाओं से उनके ट्रेक्टर का पंजीयन क्रमांक प्राप्त किया जाएगा। इन पंजीयन नंबरों को तथा उनके मालिकों के नामों का परिवहन विभाग के पोर्टल से ऑनलाईन सत्यापन किया जाएगा। एक ट्रेक्टर को एक परिवार समग्र आईडी हेतु मान्य किया जाएगा।
नवीन आवेदनों पर क्रियान्वयन के लिए समय सीमा
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नवीन
आवेदनों के क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा समय-सीमा निर्धारित की गई है जिसके
अनुसार नवीन हितग्राहियों के लिए ऑनलाईन आवेदन 25 जुलाई से प्रारंभ होगी। ऑनलाईन
आवेदन पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अगस्त होगा। अनंतिम सूची 21 अगस्त को जारी की
जाएगी। अनंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों की अवधि 21 अगस्त से 25 अगस्त तक होगा।
आपत्ति व जांच एवं निराकरण के लिए 26 अगस्त से 29 अगस्त तक होगा। अंतिम सूची 31
अगस्त 2023 तक जारी किया जाएगा। स्वीकृति पत्रों का वितरण 1 सितम्बर से 3 सितम्बर
2023 तक किया जाएगा। राशि अंतरण 10 सितम्बर 2023 से होगा। भुगतान के लिए प्रत्येक
माह की 10 तारीख नियत है।

No comments:
Post a Comment