रेवांचल टाईम्स - मंडला बहुजन समाज पार्टी द्वारा 26 जुलाई 2023 को ''आरक्षण दिवस,, के अवसर पर पिछड़ा वर्ग भाई- चारा सम्मेलन मण्डला के गोंडी ट्रष्ट हाल में आयोजित होगा। ज्ञात हो कि देश में पहली बार कुर्मी समाज में जन्में कोल्हापुर रियासत (महाराष्ट्र) के महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज द्वारा 26 जुलाई 1902 को अपनी रियासत में आरक्षण लागू किया गया था। आरक्षण आर्थिक उन्नति का विषय नहीं बल्कि यह समाज में सभी को प्रतिनिधित्व प्रदान कर सामाजिक न्याय प्रदान करना था ।
देश में समता मूलक समाज की स्थापना करना चाहती है बसपा
छत्रपति शाहू जी देश में एक मात्र ऐसे राजा हुए है जिन्हें राज ऋषि की उपाधि प्रदान की गई थी, शाहू जी ने अपने राजकाल में गंगाराम कामले नामक एक अछूत युवा को अपने महल के पास एक होटल खुलवाया था एवं प्रतिदिन अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ वहां चाय पीकर समाज में समानता एवं भाईचारा का संदेश देना चाहते थे। चूंकि बहुजन समाज पार्टी छत्रपति शाहू जी को अपना आदर्श मानती है और उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज में भाई-चारा स्थापित कर समता मूलक समाज की स्थापना करना चाहती है। इसीलिए बहन कु. मायावती राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आरक्षण दिवस पर पिछड़ा वर्ग भाई-चारा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन में अतिथियों के रूप में ये रहेंगे मौजूद
बता दें की उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के चर्चित आदिवासी नेता इंदर सिंह उइके जिला प्रभारी मंडला, उत्तम जाटव जिला प्रभारी मंडला, उदय चौधरी नवनियुक्त जिला प्रभारी मंडला रहेंगे। एवं अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी करेंगे।
इसके साथ ही जिला बसपा के वरिष्ठ नेता बेनीराम प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी, टेकचंद देशराज, मुलायम सिंह देशिया, पतिराम पन्द्रों, राम कुमार हरदहा, राजाराम देसाई, चैन सिंह मरकाम आदि के साथ
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की गई है। राकेश कुशवाहा पूर्व जिला प्रभारी मंडला, शिव चरण उईके जिला उपाध्यक्ष बसपा, राकेश चौधरी जिला महासचिव बसपा, अभिषेक भांडे-नगर अध्यक्ष मण्डला, सुंदर सिंह कुम्हारे वि.स.प्रभारी बिछिया, जगन्नाथ नंदा वि.स. प्रभारी बिछिया, सोहन जाटव वि.स. अध्यक्ष बिछिया, चमन लाल चौधरी वि.स. अध्यक्ष निवास, सुखदेव उईके, राजू परस्ते, पनकु उईके, लक्खू मरकाम, डिमाक जंघेला, अमित पटेल, चंद्रभान पटेल, जिले सिंह उईके, संजीव ठाकुर, मुन्ना परते, राम लाल, मोहन अहिरवार, बीरन परते, सुग्रीव मरावी, संत लाल मरावी, जगत आर्मो, गुनीराम आर्मो, नंद लाल परते, कमल मर्सकोले, चमन भाँवरें, दस्सू भूरिया, बीरन भंवरे, कमल मरावी, राधे मरावी, बंसी, प्रेम लाल, दीपक, पंजू, मदन घरडे, ओम चौहान, सुख देव परते, सावित्री परते, राजेश जाटव, प्रदीप देशराज, संजू दाहिमा, संजीव दाहिमा, राज कुमार केराम, रुकमणी, राजेश उईके, राधे धुर्वे, अनिल कुड़ापे, अजय यादव, बलदेव, कृष्णा मरावी, मुनीम मलगाम, रवि शंकर चौधरी, लल्लू राम चौधरी, पंचम लाल रैदास, प्रकाश कुलस्ते, चमरा सिंह गोंड़, नरबद चौधरी, चिट्टू लाल गोवरधे, मंशराम चौधरी, जगदीश विश्वकर्मा, शिवनाथ उईके वि.स. उपाध्यक्ष बिछिया, चिक्कू उईके आदि ने बसपा समर्थकों, शुभचिंतको से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

No comments:
Post a Comment