रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के जनपद भुआ बिछिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेढा में निःशुल्क नेत्र महाशिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर डॉ विजय आनंद मरावी, निवासी भुआ बिछिया एवम उनकी मेडिकल टीम के प्रयासों से आयोजित हुआ। ग्राम पंचायत मेढा में आयोजित इस शिविर में आसपास की अन्य 6 ग्राम पंचायतों के नेत्र संबंधी रोगी भी आए। शिविर में कुल 193 नेत्र संबंधी प्रकरण आए, जिसमें से 24 प्रकरण ऐसे आए, जिन्हे इलाज और ऑपरेशन हेतु एंबुलेंस वाहन से जबलपुर भेजा गया। जहां पर उनका निःशुल्क उपचार कर पुनः दूसरे दिन यथास्थान ग्राम पंचायत मेढा में छोड़ा जाएगा। सफल रूप में संचालित इस नेत्र शिविर में डॉक्टरों की टीम में डॉ. विजय आनंद मरावी निवासी बिछिया, डॉ. विनोद विश्वकर्मा, दस्सी श्रीपाल जबलपुर, ग्राम पंचायत मेढा के सरपंच शिव कुमार आयाम, उपसरपंच निलेश यादव, सचिव धीरज सिंह धुर्वे, पंच इमरान खान, पंच रमेश बघेल, ग्राम पंचायत सुरजपुरा की सरपंच नैनवती धुर्वे के अतिरिक्त शिविर के सहयोगी गण के रूप में विवेक कुमार पाण्डेय, राजेश उइके, समाजसेवी महेश पैखवार, ममता बघेल, जगत सिंह धुर्वे एवम समस्त ग्राम पंचायत स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।
Sunday, July 23, 2023
Home
(Madhya Pradesh
india
mandla
Top
पंचायत मेढा में निःशुल्क नेत्र महाशिविर का आयोजन 193 लोगो का हुआ चेकअप...
पंचायत मेढा में निःशुल्क नेत्र महाशिविर का आयोजन 193 लोगो का हुआ चेकअप...
Tags
# (Madhya Pradesh
# india
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
(Madhya Pradesh,
india,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment