दैनिक रेवांचल टाइम्स - हरदा रहटगाव गुरुवार को शासकीय एल एन पालीवाल हायर सेकेंडरी स्कूल रहटगांव में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़,भोपाल एवं लायंस क्लब हरदा अंबर के विशेष सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 191 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। शिविर सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों की आंखों की निशुल्क जांच सेवा सदन संस्था के अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट ओम नाथ पांडे एवं हरी सेन द्वारा आंखों की जांच गई। अजय मंडलेकर ने बताया की जांच के दौरान 30 मरीजों को सेवा सदन संस्था भोपाल निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए बस द्वारा भोपाल भेजा गया। जहां सभी के निशुल्क ऑपरेशन होंगे। लायंस क्लब के सक्रिय समाजसेवी कृष्णा सेठ ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में सेवा सदन संस्था कई वर्षों से गरीबों के हित में आंखों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कर संस्था द्वारा मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन करते आ रही है।
मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा- गोविंद पालीवाल
लायंस क्लब के समाजसेवी गोविंद पालीवाल ने बताया कि जीवन में मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इस सेवा से कष्ट दूर होते है। एवं मन को शांति मिलती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यह सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर लायंस क्लब हरदा अंबर के कृष्णा सेठ, गोविंद पालीवाल, रवि रमानी, इखलाख भाई, हरजिंदर टुटेजा, नरेंद्र सलूजा,राजेश गुर्जर, अरविंद अग्रवाल,रमेश भद्राबले, संतोष राजपूत, शैलेंद्र जलखरे,अशोक अग्रवाल,सुनील पटेल, रितेश वोहरा,संतोष पटेल, देवाशिष गुर्जर,अशफाक भाई, सेवा सदन के जिला को ऑर्डिनेटर अजय मंडलेकर, ऑप्टोमेट्रिस्ट ओमनाथ पांडे,हरि सेन, पायल राजपूत शशांक राजपूत आदि का विशेष सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment