BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टीबी फोरम सह टास्क फोर्स का हुआ गठन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, July 27, 2023

टीबी फोरम सह टास्क फोर्स का हुआ गठन



रेवांचल टाईम्स - मंडला, ब्लॉक बिछिया में टीबी से जीतने एवं क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने हेतु ब्लॉक बिछिया में अपर कलेक्टर माननीय अर्थ जैन के अध्यक्षता में खंड स्तरीय टीबी फोरम सह टास्क फोर्स का गठन किया गया| गठन के दौरान जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर सुमित सिंहगौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सभी ब्लॉकों में माइक्रोस्कॉपी ट्रूनेट नाट  सीबी नॉट से मरीजों की जांच होती है| यह जांच पूर्णता निशुल्क है मरीजों का जब तक इलाज चलता है तब तक मरीजों को प्रतिमा ₹500 पोषण कीट के लिए प्रदान किया जाता है जानकारी देते हुए बताया कि  क्षेत्र को टीबी मुक्त करना है तो पंचायत विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, स्वयंसेवी संस्था एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता अनिवार्य है डीपीसी कीर्ति सिंह ने बताया कि टीबी  वैश्विक स्तर की लड़ाई है जिससे 2030 तक पूरे विश्व से टीबी  की बीमारी को मुक्त किया जाएगा लेकिन प्रधानमंत्री ने 24 मार्च 2025 तक भारत को टीबी  फ्री करने का एक अभियान चलाया है जो पूरे ग्राम पंचायत मुक्त किया जाएगा जिसके लिए हम सभी की भागीदारी बहुत जरूरी है यह बीमारी का इलाज है यदि समय में इसकी जांच हो और चिकित्सा की सलाह से दवाई दी जाए इस बीमारी का इलाज कम से कम 6 माह तक चलता है टीबी दो प्रकार की होती है एक संचारी दूसरा गैर संचारी जो फेफड़ों में होता है वह खतरनाक होता है बताया गया| पीरामल फाउंडेशन से रामकुमार सिंहगौर  टीबी  के मरीजों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिले तथा पंचायत  को टीबी मुक्त बनाने में समुदाय के सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो इस हेतु टीबी फोरम का गठन किया गया बताया | बताया कि शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, एकलव्य विद्यालय सभी मिलकर टीबी  बीमारी के रोकथाम के लिए इस फोरम के माध्यम से कर सकते हैं | बताया कि  प्रधानमंत्री ने हाल ही में टीबी मुक्त ग्राम  पंचायत की घोषणा की है जिसमें प्रथम चरण में विकासखंड की 30 ग्राम पंचायतों को चिन्हित करना है|रमेश कुमार परस्ते द्वारा बताया गया कि 750 रुपए एक मुश्त आने जाने के लिए दिया जाता है आगे बताया कि जो व्यक्ति मरीज की सूचना देता है और वह माइक्रोस्कॉपी सीबी नाट ट्रूनेट नाट से पॉजिटिव निकलता है तो उस दौरान उस व्यक्ति को ₹500 देने का प्रावधान है| टीबी फोरम के सदस्यों का चयन किया गया|और हर 3 माह में समीक्षा बैठक की जाएगी इसकी जानकारी दी गई| तत्पश्चात टीबी को हराने के लिए टीबी फोरम के सभी सदस्यों द्वारा शपथ लिया गया|  

बैठक में मंडला से जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर सुमित सिंगौर डॉ कीर्ति सिंह जनपद पंचायत सीईओ एकलव्य विद्यालय प्रिंसिपल आदिम जाति कल्याण विभाग महिला बाल विकास विभाग अधिवक्ता पत्रकार ट्रैवलर हिलर टीबी चैंपियन ग्राम पंचायत सरपंच सी एच ओ एसटीएस एसडीएलस एनजीओ प्रतिनिधि पिरामल स्वास्थ्य मंडला से रामकुमार सिंह रमेश कुमार परस्ते उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment