रेवांचल टाईम्स - मंडला, पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
थाना नैनपुर की कार्रवाई
दिनांक 20.07.2023 को थाना नैनपुर को ग्राम डूडा स्थित दुकान में अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब बिक्री के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी नैनपुर वाल्मिक चौबे द्वारा थाना नैनपुर पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया। मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर आरोपी गोपाल पन्द्रो पिता दमरीलाल पन्द्रो निवासी ग्राम डूंडा थाना नैनपुर का होना एवं शराब के संबंध में पूछने पर शराब दुकान के अन्दर रखी होना बताया। दुकान में विक्रय हेतु कार्टून में गोवा व्हिस्की, मेगडाव्हल , ब्लैक फोर्ट रम, जिनियस व्हिस्की अलग अलग अंग्रेजी एवं देशी मदिरा कुल शराब 53.420 लीटर कीमती 25610 /- (पच्चीस हजार छः सौ दस रूपये ) की रखी मिली पूछने पर रखी शराब के संबंध में कोई वैध कागजात न होना बताया। आरोपी गोपाल पन्द्रो पिता दमरी लाल पन्द्रो निवासी ग्राम डूंडा थाना नैनपुर का कृत्य अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी प्लेन मदिरा एवं अंग्रेजी शराब व बीयर को कब्जे में रखना पाये जाने से अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत थाना नैनपुर में अपराध दर्ज किया गया।
वही उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नैनपुर बालमिक चौबे, सउनि राजेश सेवईवार, प्रआर संतराम, आर भाव प्रकाश, सुनिल हटोले, कल्याणी एवं स्वाती की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
थाना कोतवाली की स्मेक पर कार्रवाई
पुलिस थाना कोतवाली को सूचना मिली की कोष्ठा मोहल्ला में आदित्य कुमार साहू उर्फ छोटू निवासी शहीद उदय चंद वार्ड मंडला अवैध मादक पदार्थ स्मैक अवैध रूप से विक्रय करने हेतु पॉलिथीन में रखकर खड़ा हैं। मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त आरोपी से करीब 9.43 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) अवैध मादक पदार्थ कीमती करीबन ₹19500 जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं गांजा कहां से एवं किस से लाए थे के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 487/ 2023 धारा 8/ 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिये गए है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत, उनि प्रीति वर्मा, उप निरीक्षक खुशबू बिसेन, सउनि भुवनेश्वर वामनकर प्रआर अभिषेक मिश्रा आरक्षक अमित गरयार, सुंदर भलावी, मानसिंह ,रमेश सिंगरौरे, इसरार खान, राखी बघेल साइबर सेल सुरेश भटेरे की भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा जिला अंतर्गत अवैध शराब, गांजा, स्मैक इत्यादि अवैध मादक के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु “आपरेशन क्लीन स्वीप“ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध शराब, गांजा, स्मैक इत्यादि अवैध मादक की तस्करी/व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना देने हेतु नारकोटिक्स हेल्पलाईन मोबाईल नम्बर *7587644166* भी जारी किया गया।

No comments:
Post a Comment