BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस चाय को पीने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा बाहर, जानें इसे बनाने का तरीका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, July 8, 2023

इस चाय को पीने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा बाहर, जानें इसे बनाने का तरीका



खराब खान-पान, लाइफस्टाइल या फिर जेनेटिक कारणों से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से आजकल लाखों लोग परेशान हैं। नौजवान से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई नसों में जमे कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल की बीमारियों का शिकार बन रहा है। कोलेस्ट्रॉल एक गंदा पदार्थ है जो कि आपके शरीर की नसों में जमा हो जाता है जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियां बढ़ रही हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या शरीर में साइलेंट किलर का काम करती है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अर्जुन की छाल फायदेमंद होती है। अर्जुन की छाल की चाय पीने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

अर्जुन की छाल में फ्लेवोनॉयड, ग्लाइकोसाइड, फेनोलिक एसिड, ट्राइटरपेनॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अर्जुन की छाल की चाय शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होती है। आयुर्वेद में भी अर्जुन की छाल के फायदों का जिक्र है। अर्जुन की छाल आपके शरीर में दिल से संबंधित बीमारियों को रोकती है। इस चाय को पीने से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी कम होती है।

अर्जुन की छाल की चाय बनाने के लिए एक बर्तन में 1 गिलास दूध डालें और फिर उसमें अर्जुन की छाल डाल दें या फिर आप अर्जुन की छाल का 1 चम्मच पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध को तब तक उबालें जब तक की दूध गाढ़ा होकर आधा नहीं हो जाता। आपकी अर्जुन की छाल की चाय तैयार है, इसे आप गुनगुना ही पिएं। आप इस चाय में मिठास लाने के लिए 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। नियमित रूप से इस चाय को डाइट में शामिल करने से हाई कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

No comments:

Post a Comment