रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के थाना महाराजपुर में दिनांक 24.07.2023 को थाना महाराजपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम टिकराटोला रामबाग निवासी थानीलाल कछवाहा पिता परसराम कछवाहा अपने घर के पीछे खेत में अवैध शराब तथा शराब बनाने हेतु अवैध लाहन रखा हुआ हैं। मुखबिर द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर महाराजपुर पुलिस द्वारा बताए गए स्थान में घर के पीछे खेत में पहुंच कर चेक किये जो एक प्लास्टिक की जरीकेन में रखे हुये कच्ची हाथ भट्टी की अवैध महुआ शराब एवं 25 प्लास्टिक के डिब्बो में कुल लगभग 200 किलोग्राम महुआ लहान तथा कच्ची महुआ शराब निर्माण उपकरण मिले जो आरोपी का कृत्य धारा 34ए, 34 (च) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उक्त अवैध शराब तथा 25 डिब्बों में रखी हुई 200 किलोग्राम लहान को नष्ट कर। थाना महाराजपुर में अपराध क्रमांक 345/23 धारा 34ए, 34(च) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।
वही निरीक्षक सुभाष बघेल थाना प्रभारी महाराजपुर के नेतृत्व में सउनि चित्रराज बागड़े, आरक्षक प्रियांस पाठक, महिला आरक्षक आरती जंघेला की भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment