रेवांचल टाईम्स - मंडला जिला मुख्यालय में नगर पालिका के निक्कमे पन के कारण आज जगह जगह गंदगी के अंबार लगे देखे जा सकते है और नगर की नाली भी गंदगी से भरी पड़ी है जबकि प्रतिवर्ष बारिश आने के पहले नालियों की साफ सफाई की जाती थी पर इस वर्ष न नाली की साफ सफाई हुई और न नालों को जिस कारण आज थोडे जे वारिस के पानी से सडके तालाब नजर आती है और बारिश के पानी आते ही नालियों में भरी गंदगी सड़को में फैल जाती है नगर पालिका के पास ही रेडक्रॉस के सामने आए दिन तालाब बना देखा जा सकता है और नगर का कोई भी वार्ड गंदगी से अछूता नही है जवाहरलाल वार्ड के ईदगाह के पास टी सी पी सी और लालीपुर स्थित रानी अवंती बाई के स्टेच्यू के आसपास लम्बे समय से गंदगी और प्लास्टिक के कचरे के रूप में अम्बार लगा हुआ है। इसके अलावा चार पहिया वाहन स्थाई रूप से खड़ा कर एक स्टैंड सा बना लिया गया हैं। ऐसे वाहनों की जप्ती क्यों नहीं की जा रहीं हैं। कार्यवाही ना करने की दशा में निरंतर वाहनों को खड़ा कर यातायात वाधित किया जा रहा है।
स्मारक को बना दिया कचरा घर
बता दें की लालीपुर तिराहा की दिशा और दशा को लेकर अनेक बार समाचार के माध्यम से सच का आईना दिखाने के बाद भी लालीपुर तिराहा स्थित रानी अवंती बाई के स्मारक के आसपास कचरे डाल रहे हैं। इसके अलावा वाहनों को भी स्थाई रूप से खड़ा किया जा रहा है जो मौके स्थल पर देखा जा सकता है। लेकिन जिम्मेदार लालीपुर की दशा से अनभिज्ञय बने हुए हैं।
गंदगी से सराबोर हैं सारे स्मारक
उल्लेखनीय हैं कि जिला मुख्यालय के नेहरू स्मारक को छोड़कर सारे स्मारक बदहाल स्थिति में अपनी कहानी स्वयं बयां कर रहें हैं। जिला मुख्यालय लालीपुर स्थित रानी अवंती बाई व सुपर मार्केट स्थित सुभाष चन्द्र बोस का स्मारक सबसे ज्यादा गंदगी के बीच में बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। देखरेख के अभाव जिला मुख्यालय में महापुरुषों के सारे स्मारक गंदगी के बीच जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े हुए है। जिला प्रशासन अपने संज्ञान में लेकर स्मारकों के पास फैली गंदगी और अतिक्रमण को हटवाकर उचित कार्यवाही करवाई जाए।



No comments:
Post a Comment