रेवांचल टाईम्स - मंडला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला नगर की बैठक के दौरान नवीन कार्यकारणी घोषण की गई, बैठक में मुख्य रूप से मुख्य वक्ता निलेश कटारे आर एस एस विभाग प्रचारक प्रमुख, मुख्य अतिथि सत्येंद्र पटवा, विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस, विभाग छात्रा प्रमुख शालिनी तिवारी जी जिला संयोजक वागीश पटेल प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण ठाकुर समीर श्रीवास जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता नीलेश कटारे के द्वारा आज के युग में युवाओं को किस दिशा की ओर काम करने की आवश्यकता है किस प्रकार से उनके पास चुनौतियां खड़ी हो रही है उससे कैसे निपटना है आदि विषय को लेकर बहुत ही संक्षिप्त रूप से मार्गदर्शक किया वहीं पर मुख्य अतिथि श्री सचिन पटवा जी के द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को मंडला नगर में महाविद्यालय में विद्यालय में किस प्रकार से युवाओं को एक दिशा देने का काम करना चाहिए कैसे काम को गति देना है उसको लेकर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। तत्पश्चात जिला संयोजक श्री वागीश पटेल जी के द्वारा मंडला नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें जिसमे नगर अध्यक्ष प्राध्यापक श्री आलोक सिंगौर, नगर मंत्री प्रिंस सिंह, नगर सह मंत्री मदन शाह परते,प्रखर श्रीवास,प्रकृति कच्छवाहा,शिवम सिंगौर, नगर कार्यालय मंत्री विवेक महेश्वरी,नगर कार्यालय सह मंत्री शौर्यन कच्छवाहा,नगर कोषाध्यक्ष विभोर अग्रवाल,सह कोषाध्यक्ष सार्थक बरामैया, नगर स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट प्रमुख हर्ष यादव,स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट सह प्रमुख याकूब धार्वे, शिवा कच्छवाहा,नगर स्टूडेंट्स फॉर सेवा प्रमुख देवेंद्र उईके, नगर स्टूडेंट्स फॉर सेवा सह प्रमुख सौरभ नंदा, शिवम चौरसिया, नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख नियति पड़वार, नगर राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख पलक मिश्रा,नगर क्रीड़ा प्रमुख संकल्प यादव,क्रीड़ा सह प्रमुख अनुराग धुर्वे,नगर स्टडी सर्किल प्रमुख सुजल कच्छवाहा,नगर स्टडी सर्किल सह प्रमुख अविनाश सोनी, तरुण पटेल, नगर तकनीकी कार्य प्रमुख अभय नंदा, नगर महाविद्यालय कार्य प्रमुख विक्की पटेल,नगर महाविद्यालय कार्य सह प्रमुख सार्थक श्रीवास, नगर विद्यालय कार्य प्रमुख विनायक शुक्ला, नगर विद्यालय कार्य सह प्रमुख माही ठाकुर, नगर छात्रावास कार्य प्रमुख शैलेश शैंद्राम ,नगर कार्यकारणी सदस्य राज पटेल, प्रिंस चौरसिया, पायल पटेल, टीनू कच्छवाहा को बनाया गया। तत्पश्चात विभाग मंत्री रामाधार सिंह जी संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सुभाकनाए दिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख नीलेश कटारे ,घंसौर महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष सतेंद्र पटवा ,विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैंस ,विभाग छात्रा प्रमुख शालिनी तिवारी, मंडला जिला संयोजक वागीश पटेल प्रांत कार्यकारणी सदस्य छोटे ठाकुर पूर्व कार्यकर्ता मंगलेश चक्रवर्ती, गोलू ठाकुर , आनंद मरावी आदि की उपस्तिथि रही।


No comments:
Post a Comment